विज्ञापन

माता-पिता के विवाद से परेशान 8वीं के छात्र ने की खुदकुशी, पढ़ाई के खर्च में भी आ रही थी दिक्कतें

माता-पिता के झगड़े से परेशान होकर 8वीं के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया. पुलिस के अनुसार वह इस बात से नाराज था कि पिता उससे मिलना या बात करना तक नहीं चाहते. दंपत्ति के बीच लंबे समय से केस भी चल रहा था.

माता-पिता के विवाद से परेशान 8वीं के छात्र ने की खुदकुशी, पढ़ाई के खर्च में भी आ रही थी दिक्कतें
माता-पिता के झगड़े में बच्चे ने दी जान. प्रतीकात्मक तस्वीर
shutterstock
  • नागपुर के स्वावलंबी नगर में आठवीं कक्षा के छात्र ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या कर ली.
  • छात्र वॉलीबॉल का अच्छा खिलाड़ी था और लंबे समय से माता-पिता के विवाद से मानसिक रूप से परेशान था.
  • छात्र अपनी मां के साथ रहता था, जो निजी कंपनी में काम करती हैं और आर्थिक संघर्ष झेल रही थीं.
नागपुर:

माता-पिता के विवाद से परेशान 8वीं के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. आत्मघाती फैसला उठाने वाला छात्र वॉलीबॉल का अच्छा खिलाड़ी भी था. लेकिन माता-पिता के बीच चल रहे लंबे विवाद और आर्थिक दिक्कतों के कारण उसने जान दे दी. दिल दहलाने वाला यह हादसा महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार नागपुर के स्वावलंबी नगर स्थित भेंडे लेआउट में 8वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली.

पुलिस के अनुसार, लड़का अपने माता-पिता के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण काफी परेशान था, और इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया.  बताया जाता है कि उसके माता-पिता के बीच विवाद लंबे समय से कोर्ट में भी लंबित था.

मां के साथ रहता था लड़का, पढ़ाई के खर्च में भी परेशानी

लड़का अपनी 40 वर्षीय मां के साथ रहता था, जो एक निजी कंपनी में काम करती हैं. लेकिन विवाद के कारण उसके पिता कथित तौर पर नियमित रूप से गुजारा-भत्ता (मेंटेनेंस) नहीं देते थे, इसलिए मां को घर के खर्च और बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा था.

मिलना या बात करना नहीं चाहता था पिता, इस बात से था दुखी

लड़का इस बात से बहुत दुखी था कि उसके पिता ने उससे मिलने या बात करने से मना कर दिया था. वह अक्सर अपनी मां से इस बारे में बात करता था. सोनेगांव पुलिस ने मां के बयान के आधार पर एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

 यह भी पढ़ें - नागपुर में पत्नी-बच्चों को मायके छोड़ा, फिर ट्रेन के सामने कूदकर दो सगे भाइयों ने कर ली आत्महत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur, Nagpur News, Nagpur Police, Nagpur Suicide, Nagpur Suicide Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com