पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध

  • 44:46
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

नई दिल्ली में आयोजित हुए NDTV World Summit में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व डायरेक्टर और रिटायर्ड जनरल डेविड हॉवेल पेट्रियस (Gen. David H Petraeus) ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने युद्ध और सेनाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर ग्लोबल एनालिसिस शेयर किया. जनरल पेट्रियस ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) की दिमागी ताकत एक महान नोबेल पुरस्कार विजेता के स्तर की होगी, जो कि बेहद घातक साबित हो सकती है.

David H Petraeus ने रक्षा प्रणालियों और युद्ध के मैदान में AI के बढ़ते इस्तेमाल को बताते हुए कहा कि भविष्य की सेनाओं में क्रांतिकारी बदलावों की तत्काल जरूरत है. AI की मदद से अब युद्ध लड़ने के तरीके हमेशा के लिए पूरी तरह बदलने जा रहे हैं.