NDTV World Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDTV वर्ल्ड समिट को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि NDTV की ये समिट गंभीर विषयों पर मंथन से जुड़ी है. आजकल नए वर्ल्ड ऑर्डर की चर्चा भी हर कोई कर रहा है, क्योंकि इसका प्रभाव सामान्य जीवन पर पड़ रहा है. इसलिए इस तरह की वर्ल्ड समिट का महत्व और बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि 'द वर्ल्ड बिटविन ऑर्डर' की बात करते हुए हमें दो बातों को समझना होगा. पहली बात- दुनिया का ऑर्डर बदल क्यों रहा है? पुराना ग्लोबल ऑर्डर आज की चुनौतियों का समाधान क्यों नहीं दे पा रहा है. और दूसरी बात- इस बदलती दुनिया में भारत की भूमिका क्या है?