विज्ञापन
13 minutes ago
पटना/लखनऊ:

UP Bihar MLC Election Live Updates: उत्तर प्रदेश और बिहार की 19 विधान परिषद सीटों के लिए आज मतदान होना है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. जबकि बिहार में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे MLC चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है. दूसरी ओर बिहार में यह चुनाव सम्राट सरकार का पहली बड़ी परीक्षा है. दोनों राज्यों में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक होगा. यह मतदान बैलेट पेपर के जरिए होता है. जिसकी गिनती 27 अक्टूबर को होगी.  

बिहार में विधान परिषद चुनाव के लिए कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं. आठ सीटों के लिए करीब 5.32 लाख मतदाता हैं. हालांकि, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव विधानसभा चुनाव से अलग है. यहां वोट देने वाले मतदाता सीमित और अलग श्रेणी के हैं. ऐसे में इसे पूरे बिहार की जनता की राय मानना सही नहीं होगा. बिहार-यूपी के विधान परिषद चुनाव से जुड़े पल-पल के हर बड़े अपडेट जानें  NDTV के इस लाइव ब्लॉग पर.

UP Bihar MLC Election Voting Live Updates:
 

यह भी पढ़ें - यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी-सपा आए आमने-सामने, कौन जीतेगा संग्राम

यह भी पढ़ें - बिहार की 8 MLC सीटों पर मतदान आज... NDA और INDIA में बिखराव! PK का लिटमस टेस्ट

MLC Election Live Updates: सुबह 8 बजे से मतदान शुरू

बिहार, यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. मतदान बैलेट पेपर से हो रहा है.

MLC Election Live Updates: यूपी-बिहार के अलावा कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी MLC चुनाव के लिए वोटिंग

यूपी-बिहार की इन 11 सीटों के साथ-साथ आज कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. कुल मिलाकर यूपी, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र की 28 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 और सीटों पर मतदान होगा.  महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान के बूथ के अंदर से विजुअल भी सामने आए है.

UP MLC Election Live Updates: बाराबंकी में MLC चुनाव से पहले भाजपा और सपा आमने-सामने

यूपी में आज होने वाले विधन परिषद चुनाव से पहले बीती रात बाराबंकी में भाजपा और सपा के नेता और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. लखपेड़ाबाग चौराहे पर देर रात चुनावी बूथ लगाने को लेकर दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता भिड़ गए. करीब 11:30 बजे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तीखी बहसबाजी में बदल गया.

भाजपा नेताओं का आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति उनकी जगह पर चुनावी एजेंटों का बूथ लगा दिया. वहीं, सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में उनके एजेंटों का बूथ जबरन हटवाया गया. विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही दोनों दलों के वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंच गए.

भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर पटेल, राकेश पटेल और रोहित सिंह समेत कई नेता पहुंचे थे. जबकि सपा की ओर से जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, प्रीतम सिंह और आशीष सिंह आर्य सहित कई नेता मौके पर मौजूद रहे.

दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया. दरअसल, लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है.

भाजपा ने वर्तमान MLC इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा ने पूर्व MLC श्रीमती कांति सिंह पटेल को मैदान में उतारा है. मतदान से ठीक पहले बूथ को लेकर हुए इस विवाद ने बाराबंकी का सियासी माहौल गरमा दिया है. अब सबकी नजरें मतदान और चुनावी नतीजों पर टिकी हैं.

इनपुट- बाराबंकी से सरफराज वारसी
 

Bihar MLC Election Live Updates: पटना में RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस

बिहार में आज होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले बीती रात पटना में तब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पुलिस की टीम RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव के घर पुलिस पहुंची. तेजस्वी ने इसका वीडियो शेयर कर X पर लिखा- राजद डरने वाली नहीं है.

तेजस्वी के शेयर किए वीडियो में दिख रहा है कि राजद कैंडिडेट के घर देर रात पुलिस पहुंची है. गेट के एक तरफ से पुलिस अधिकारी कह रहे है कि आपके आवास पर 4-5 लोगों के बाहर से आने की सूचना है, जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं. जिसके जवाब में कहा गया ये फर्जी न्यूज है. सरकार का फ्रस्ट्रेशन है.


 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar MLC Election, Bihar Mlc Election 2026, UP MLC Election, Vidhan Parishad Election Live, Election Live Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com