विज्ञापन

दिल्ली, यूपी समेत 11 राज्यों में 15 घंटे में बदेलगा मौसम, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट, आज यहां भारी बारिश

Today Weather Update: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार समेत अगले 15 घंटों में देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट है. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जारी बर्फबारी से ठंड का असर भी बढ़ना शुरू हो गया है.

दिल्ली, यूपी समेत 11 राज्यों में 15 घंटे में बदेलगा मौसम, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट, आज यहां भारी बारिश
जानिए 23 अक्टूबर को दिनभर कैसा रहेगा मौसम का हाल (फोटो:IANS)
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 11 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बरसात की संभावना है.
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में लगातार चौथे दिन भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तमिलनाडू, केरल में रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है, जबकि आज भी यहां बरसात की संभावना है. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी होने से तापमान माइनस में चला गया है. केदारनाथ में बर्फबारी के बीच चारधाम यात्रा जारी है. 23 अक्टूबर के दिन दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. यहां 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में हवा का स्तर लगातार खराब हो रहा है, जिसकी वजह से यहां कई पाबंदियां लगाई गई है. सुबह और शाम के तापमान में लगातार गिरावट होने की वजह से ठंड का असर अब दिखना शुरू हो गया है. 

23 अक्टूबर को इन राज्यों में बारिश

  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • पंजाब 
  • उत्तराखंड 
  • हिमाचल प्रदेश
  • तमिलनाडु 
  • केरलम
  • कर्नाटक
  • आंध्र प्रदेश 
  • ओडिशा

उत्तराखंड हिमाचल में बर्फबारी जारी 

पहाड़ी राज्यों में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है. जबकि चौथे दिन भी मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की चेतावनी दी है. उत्तराखंड में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में मौसम तेजी से बदल रहा है. यहां बर्फबारी की वजह से तापमान माइनस डिग्री में चला गया है, यहां सुबह के वक्त तापमान माइनस 8 डिग्री पर था. केदारनाथ यात्रा भी बर्फबारी के बीच जारी है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी अब सुबह और रात के वक्त मौसम बहुत ठंडा होने से ठिठुरन बढ़ गई है. हिमाचल के 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह दोनों राज्यों में अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. जिससे यहां ठंड का असर अब बढ़ता जाएगा. 

दक्षिण भारत में भारी बारिश 

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से दक्षिण भारतीय राज्यों में झमाझम बारिश जारी है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम में बीती रात से ही कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. आज भी मौसम विभाग ने इन तीनों राज्यों के साथ तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना अगले 24 घंटे में जारी की है. बारिश की वजह से यहां भी तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मॉनसून की सक्रियता की वजह से यह बारिश हो रही है.  बारिश के लिहाज से अगले 24 घंटे इन राज्यों में अहम माने जा रहे हैं. 

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में बदल रहा मौसम

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में हवा का स्तर लगातार खराब हो रहा है. जिसकी वजह से यहां सुबह और शाम के वक्त धुंध दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 23 अक्टूबर के दिन यहां भी शाम तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे हवा के स्तर में भी कुछ सुधार होने की संभावना बनेगी. हालांकि पहाड़ी राज्यों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं ने ठंड का असर सुबह और शाम के वक्त कर दिया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक बना हुआ है. दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही. 24 घंटे का औसत AQI 222 दर्ज किया गया है.

यूपी में दो तरह का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं. पश्चिमी यूपी में अब ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. लेकिन पूर्वाचंल में मौसम शुष्क बना हुआ है. पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, बांदा और मऊ में हल्की बरसात की संभावना है. वहीं गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा में तापमान सुबह और शाम के वक्त ठंडा होना शुरू हो गया है. 

अगले एक 1 हफ्ते में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर जिस तरह से ठंड का असर बढ़ा है. उससे अगले कुछ दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की पूरी संभावना बन रही है, जिसकी वजह से दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत कई मैदानी राज्यों में अब ठंड का असर बढ़ने की पूरी संभावना है. अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में गुलाबी ठंड यहां होनी शुरू हो चुकी है. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से भी जहरीली मुंबई की हवा! हाई कोर्ट ने लगाई फटकार-अधिकारियों को कैसे आती है 'चैन की नींद'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Weather Update, Heavy Rain Today, Delhi Weather, IMD Weather Update, Delhi AQI Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com