विज्ञापन

AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा

NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ David Petraeus ने ईरान के Minab स्कूल हमले पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने इसके लिए AI नहीं, इंसान को जिम्मेदार ठहराया है.

AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा
पूर्व CIA चीफ David Petraeus का खुलासा
NDTV Graphics

दक्षिणी ईरानी शहर मीनाब में Shajarah Tayyebeh Elementary School पर हुए भयानक मिसाइल हमले को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व प्रमुख रिटायर्ड जनरल David Petraeus ने NDTV World Summit 2026 में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि स्कूल पर हुए हमले ने कम से कम 156 लोगों की जान ले ली थी. लेकिन अंतिम ट्रिगर दबाने का काम वास्तव में एक इंसान ने ही किया था.

उनके अनुसार, भले ही हमले का ये फैसला पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया था, लेकिन आखिरी बटन दबाने की जिम्मेदारी एक इंसान की ही थी.
ये बयान उस पिछली मीडिया रिपोर्ट से बिल्कुल अलग कहानी बयां करता है, जिसमें ये दावा किया गया था कि ईरान में अमेरिकी मिसाइल हमलों के पीछे AI की 'किल चेन' काम कर रही थी, जिसके कारण 123 बच्चों की मौत हो गई थी.

'इंसानों ने दबाया ट्रिगर, मशीनों ने की मदद': पूर्व CIA प्रमुख का बयान

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में जब पूर्व सीआईए प्रमुख से ईरान के मीनाब में लड़कियों के स्कूल पर हुई बमबारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अत्यधिक सटीक AI सैन्य अभियानों का समर्थन करते हुए ये साफ कर दिया कि मशीन नहीं, इंसान ने ये फैसला लिया था. जनरल पेट्रियस ने कहा, मेरा मानना है कि वह फैसला मशीन ने नहीं लिया था. ये एक इंसान था जिसने हमला करने का निर्णय लिया था, और एआई ने केवल उस टारगेट को खोजने और निशाना लगाने में उसकी मदद की थी. आज के समय में सैन्य अभियानों में AI का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,

सैन्य अभियानों में गलतियां हमेशा से होती आई हैं, और आपने इन्हें मध्य पूर्व के साथ-साथ निश्चित रूप से यूक्रेन के युद्ध में भी देखा होगा. लेकिन इन सबके बावजूद, अंतिम फैसला करने, ट्रिगर दबाने या मिसाइल दागने का बटन दबाने की भूमिका आज भी इंसानों की ही होती है.

उन्होंने एक ऐसी सैन्य मशीन का पुरजोर समर्थन किया जो पूरी तरह "इंसानों के प्रोग्राम किए गए बेहद विशिष्ट सुरक्षा मापदंडों और निर्देशों" के आधार पर काम करती हो. उनके अनुसार, बुनियादी फैसले लेने वाले सैन्य कमांडरों को जितना भरोसा अपने AI सिस्टम पर होता है, उन्हें उसके आलोचकों की शंकाओं पर भी उतना ही ध्यान देने की जरूरत है.

रिपोर्ट में कुछ और ही किया गया था दावा

हाल ही में आई ब्लूमबर्ग की एक खोजी रिपोर्ट में इस विनाशकारी घटना के पीछे की पूरी क्रोनोलॉजी का खुलासा किया गया था. युद्ध की शुरुआत से ठीक पहले अमेरिकी सेना को ईरान की उन सैन्य ठिकानों की लिस्ट तैयार करने का काम सौंपा गया था, जिन्हें नष्ट करके तेहरान के जवाबी हमले से पहले ही उसकी सेना को पूरी तरह पंगु किया जा सके. इस लिस्ट में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के नौसैनिक ठिकाने सबसे ऊपर थे जो फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में पहरेदारी करते हैं.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कुछ अधिकारियों ने संभावित ठिकानों की पहचान करने और शुरुआती हमले की योजना बनाने के लिए पालंटिर टेक्नोलॉजीज के डेवलप किए गए Maven Smart System नाम के AI प्लेटफॉर्म पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर लिया. अमेरिकी सेना में टारगेट को मंजूरी देने की इस डिजिटल प्रोसेस को "किल चेन" कहा जाता है.

मीनाब का शजराह तय्यिबा स्कूल लगभग एक दशक पहले उस जमीन पर बनाया गया था जहां पहले IRGC की एक नौसैनिक इकाई मौजूद थी. लेकिन सेना के पुराने डेटाबेस को कभी अपडेट नहीं किया गया. जिससे Maven AI सिस्टम ने उस स्कूल को आईआरजीसी का सक्रिय सैन्य ठिकाना मानकर पहले दिन के मेन टारगेट की सूची में शामिल कर दिया. यह एडवांस AI सिस्टम युद्ध के मैदान की जटिल जानकारियों और कमांडरों के फैसलों को आसान बनाने के लिए 150 से अधिक अलग-अलग डेटा इनपुट्स को आपस में जोड़ता है. पारंपरिक रूप से किसी टारगेट को फाइनल करने में खुफिया एनालिस्ट, लीगल स्कॉलर, सैन्य कमांडर और हथियार एक्सपर्ट्स शामिल होते थे, जिससे घंटों का समय लगता था, लेकिन इस AI टूल ने इस काम को चंद मिनटों में समेट दिया, जिसने इस भयानक मानवीय चूक का रूप ले लिया.

यह भी पढ़ें | नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTVWorldSummit2026, David Petraeus, Iran School Attack, Iran School Gas Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com