नेपाल के वित्त मंत्री डॉक्टर स्वर्णिम वाग्ले ने कहा है कि प्रधानमंत्री बालेन शाह इस साल के अंत तक भारत का दौरा कर सकते हैं. डॉक्टर वाग्ले शुक्रवार को नई दिल्ली में एनडीटीवी की ओर से आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोल रहे थे.इस दौरान उन्होंने भारत नेपाल के प्रगाढ़ होते रिश्तों और दोनों देशों के आर्थिक संबधों पर बात की. उन्होंने कहा कि नेपाली प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंधों की नई ऊंचाई मिलेगी. उन्होंने कहा कि विकसित भारत का फायदा नेपाल को भी मिलेगा.
कितना गहरा है भारत-नेपाल का रिश्ता
एनडीटीवी की पद्मजा जोशी के साथ बाचतीच में डॉ. वाग्ले ने कहा,''भारत और नेपाल का रिश्ता बहुत गहरा, कभी-कभी कुछ परेशानियां आती हैं, लेकिन हम एक-दूसरे से मजबूती से जुड़े हुए हैं. दुनिया के किसी भी दूसरे देश के साथ नेपाल के वैसे रिश्ते नहीं हैं, जैसे भारत के साथ हैं. दोनों देश सिर्फ भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि गहरे सांस्कृतिक संबंधों से भी जुड़े हुए हैं.''
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
डॉ. वाग्ले ने संकट के समय नेपाल की मदद करने के लिए भारत की तारीफ की. उन्होंने कहा कि 2015 में आए भूकंप से लेकर हाल में आई बाढ़ तक, भारत ने नेपाल की मदद करने में हमेशा आगे बढ़कर काम किया है. वाग्ले ने कहा, "यह सिर्फ हाल में आई बाढ़ की बात नहीं है. 2015 में जब नेपाल में बड़ा भूकंप आया था, तब भी भारत सबसे पहले मदद के लिए आगे आया था. मुझे याद है कि भूकंप आने के कुछ ही घंटों के भीतर राहत सामग्री लेकर एक विमान काठमांडू पहुंच गया था. हाल की बाढ़ के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला.''
इस साल अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत की मदद का जिक्र करते हुए वाग्ले ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को तुरंत फोन कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बालेन शाह को फोन किया और मदद का भरोसा दिया. दोनों देशों के बीच आधिकारिक बातचीत और संपर्क के दौरान भी भारत हमेशा मदद के लिए तैयार रहता है. भारत की ओर से कहा जाता है कि नेपाल को जिस चीज की जरूरत होगी, हम मदद के लिए मौजूद हैं. इससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होते हैं.''
उन्होंने माना कि भारत और नेपाल के संबंधों में कभी-कभी कुछ परेशानियां भी आती हैं, लेकिन दोनों देश एक-दूसरे से बहुत मजबूती से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि नेपाल का नया नेतृत्व पहले के नेतृत्व से अलग है और बालेन शाह की सरकार भारत के साथ बेहतर संबंध बनाना चाहती है. डॉ. वाग्ले ने कहा,''एक समय था, जब नेपाल में राष्ट्रीयता की भावना को भारत विरोधी सोच से जोड़कर देखा जाता था. लेकिन वह दौर अब खत्म हो चुका है.'' उन्होंने उम्मीद जताई कि शाह की भारत यात्रा के से दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी.

नेपाल के वित्तमंत्री डॉक्टर स्वर्णिम वाग्ले ने कहा कि विकसित भारत का फायदा उनके देश को भी मिलेगा.
Photo Credit: NDTV
विकसित भारत नेपाल के लिए भी फायदेमंद
नेपाल के वित्त मंत्री ने भारत के 'विकसित भारत 2047' अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि नेपाल चाहता है कि भारत आगे बढ़े, उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत हो और वह अपने पड़ोसी देशों के लिए भी नए अवसर पैदा करे. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध अपने आप नहीं बनते, बल्कि उन्हें लगातार मजबूत करना पड़ता है. इसके लिए व्यापार और आर्थिक सहयोग अहम हैं.
डॉ. वाग्ले ने कहा कि जैसे-जैसे भारत का मीडिल क्लास समृद्ध होगा, उसकी खर्च करने की क्षमता भी बढ़ेगी. भारतीय लोग दुनिया के अलग-अलग देशों में घूमने जाएंगे. नेपाल को उम्मीद है कि भारतीय पर्यटक उसके खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में आएंगे.
कौन हैं डॉक्टर स्वर्णिम वाग्ले
डॉक्टर स्वर्णिम वाग्ले नेपाल में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के उपाध्यक्ष हैं. उन्हें आरएसपी के पहले राष्ट्रीय महाधिवेशन में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया था. वो मार्च 2026 में कराए गए संसदीय चुनाव में तनहुं-1 निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं.
डॉ. वाग्ले का जन्म 1974 में नेपाल के गोरखा जिले के बुंगकोट में हुआ था. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है. उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय विकास में मास्टर और ऑस्ट्रेलिया के नेशनल यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री ली है.
राजनीति में आने से पहले डॉ. वाग्ले ने 25 साल से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम किया. वह अमेरिका के वॉशिंगटन में विश्व बैंक के वरिष्ठ अर्थशास्त्री रहे. उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रहे. उन्होंने 20 से अधिक देशों में विकास परियोजनाओं और नीतियों से जुड़े मुद्दों पर काम किया है. डॉ. वाग्ले ने मनीला में एशियाई विकास बैंक और जेनेवा में इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर के साथ भी काम किया.
डॉ. वाग्ले ने 2014 में नेपाल के राष्ट्रीय योजना आयोग में काम करना शुरू किया. वह पहले इसके सदस्य बने और बाद में उपाध्यक्ष के पद तक पहुंचे. वह 2018 तक राष्ट्रीय योजना आयोग में रहे. साल 2015 में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद वाग्ले उस टीम के उप नेता थे, जिसने भूकंप से हुए नुकसान और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी धन का आकलन किया.
डॉ. वाग्ले ने अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश और सरकारी नीतियों से जुड़े कई शोध पत्र और रिपोर्ट लिखी हैं.
नई दिल्ली में आयोजित NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का आज दूसरा दिन है. इस साल समिट की थीम 'A World Between Orders' (बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच दुनिया) है. इस समिट में राजनेता, अर्थशास्त्री, नीति-निर्माता और दुनिया की अन्य प्रमुख हस्तियां भारत और दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों और मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘11 साल से फूटी कौड़ी नहीं दी', पीयूष गोयल ने जर्मनी में खोला पश्चिम के पापों का बही खाता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं