विज्ञापन

ये हरकत देश के खिलाफ, उसे सख्त सजा मिले.... त्रिपुरा के युवक से नस्लीय बदसलूकी करने वाले आमिर शौकीन के भाई की मांग

त्रिपुरा के युवक के खिलाफ नस्लीय बदसलूकी से नाराज केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शिकायत दर्ज कराने में थोड़ी देर हुई लेकिन शैतान को सजा मिलेगी. अब उसके भाई ने भी एक्शन की मांग की है.

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग.
NDTV
  • दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन ने त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्लीय बदसलूकी की
  • किरण रिजिजू ने वीडियो शेयर कर दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
  • आमिर के भाई और कांग्रेस नेता फहीम ने एक वीडियो जारी कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है
दिल्ली:

दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन ने त्रिपुरा के एक लड़के के खिलाफ कथित तौर पर नस्लीय बदसलूकी की थी. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस हरकत का वीडियो शेयर कर कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस आरोपी को सबक सिखाएगी. इस बीच आरोपी आमिर शौकीन के भाई कांग्रेस नेता फहीम ने एक वीडियो जारी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उसने कहा कि आमिर की ये हरकत देश के खिलाफ है. उस पर सख्त एक्शन लिया जाए.

आमिर से 10 साल पहले रिश्ता तोड़ा

कांग्रेस नेता हाजी फहीम ने NDTV को बताया कि उनका उससे दस सालों से कोई लेना देना नहीं है. आमिर आपराधिक प्रवृत्ति का है और अपने भाइयों के ऊपर भी हमला कर चुका है. इसके बाद से उसके परिवार ने इससे सारे संबंध तोड़ लिए थे.उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि किसी की जाति पर टिप्पणी करना बहुत तकलीफदेह और अफसोस की बात है. आमिर से उनका कोई लेना-देना नहीं है. साल 2017 में ही उन्होंने आमिर से अपना रिश्ता तोड़ लिया था.उनका आमिर और उसके पूरे परिवार से कोई लेना-देना नहीं है. 

आमिर को सख्त सजा मिले, भाई की मांग

फहीम ने कहा कि उन्होंने अदालत के माध्यम से  और अखबारों में फोटो देकर वकील के जरिए आमिर और पूरे परिवार से रिश्ता तोड़ लिया था.उसने इलाके के लोगों को भी परेशान किया और मुझे मारा भी था, जिससे उनको चोट लगी थी. उसने उनके सगे भाई को मारा था. उनके भाई वसीम का उसने सर फाड़ दिया था. वहीं उनकी भाभी के साथ भी मारपीट की थी. उन्होंने कहा कि जो जाति के आधार पर देश को बांटने का काम करें, ऐसे आदमी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

बता दें कि त्रिपुरा के युवक के खिलाफ नस्लीय बदसलूकी से नाराज केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शिकायत दर्ज कराने में थोड़ी देर हुई लेकिन शैतान को सजा मिलेगी. समाज के जो लोग इस तरह का बुरा बर्ताव बर्दाश्त करते हैं, नफरत फैलाने के लिए वे भी जिम्मेदार हैं.

बता दें कि कंटेंट क्रिएटर ने त्रिपुरा के लड़के का मजाक उड़ाया था. इस घटना का वीडियो केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शेयर कर जब एक्शन की बात कही तो आमिर शौकीन ने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी. लेकिन केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. दिल्ली पुलिस आमिर शौकीन के खिलाफ केस दर्ज कर 22 अक्टूबर की सुबह उसके घर पहुंची थी.

ये भी पढ़ें-सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम और एक्स पर बनाया अकाउंट, दिखाई अपनी आत्मकथा की पहली झलक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiran Rijijju, Tripura News, Racial Abuse In Delhi, Congress Leader
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com