- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDTV वर्ल्ड समिट में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है
- उन्होंने कहा कि कांग्रेस साल भर में अपने असफल प्रोडक्ट को कई बार लॉन्च करती है
- पीएम मोदी ने कांग्रेस के रवैये को भारत की प्रतिष्ठा पर हमला बताते हुए इसे देश के हित के खिलाफ बताया है
पीएम मोदी ने कहा कि श्री हरिकोटा से साल में भर में उतनी लॉन्चिंग नहीं होती, जितनी कांग्रेस वाले अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग करते हैं. कांग्रेस को जो करना है करे, लेकिन भारत की प्रतिष्ठा और उपलब्धियों को कटघरे में खड़ा कर रही है. अंगूर उसके लिए इतने खट्टे हैं कि वह अंगूर की बेल ही काटने में लग गई है. कांग्रेस का यह परिवार ही उसे खत्म करने में जुटा है. कांग्रेस के इस रवैये का नुकसान सरकार को ईमानदार आलोचकों को भी होता है. ईमानदार आलोचकों को इससे बहुत नुकसान हो रहा है. जो लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ अपनी बात रखना चाहते हैं, उनकी बात भी कांग्रेस के शोर में खो जाती है. उन ईमानदार आलोचकों की आवाज दब जाती है, जो लोकतंत्र का भला चाहते हैं और देश का हित चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद नहीं चलने देती है क्योंकि दूसरों को मौका नहीं मिल जाए क्योंकि कांग्रेस में सिर्फ लाइमलाइट में केवल एक को ही रखना है. ऐसा करके विपक्ष के कई सांसदों के साथ कांग्रेस अन्याय करती है, ऐसे आंदोलन जो सरकार की कमियों को बताना चाहते हैं, जो वाकई सिस्टम में सुधार करना चाहते हैं. लेकिन कांग्रेस उन्हें भी तबाह कर देती है. कांग्रस परजीवी बन गई है जो किसी को आगे नहीं बढ़ने देती है, दिमागी नक्सलियों ने कांग्रेस पर इस तरह कब्जा कर लिया है, जिसमें कांग्रेस ने सोचने की क्षमता ही खो दी है, जो जंगलों में विनाश करते थे वो कांग्रेस में घुसकर अब देश का विनाश करने पर तुली है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि हमारे मीडिया के साथी शिकायत करेगी कि बातें तो बहुत हुई हमारा कुछ हुआ नहीं, हमारा मंत्र है सबका साथ , सबका विकास और मीडिया का भी विकास. दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में हैं कुछ लोग डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं. आज दुनिया में जब इतनी अव्यवस्था है तब एक मजबूत भारत की तस्वीर दुनिया में जानी चाहिए लेकिन ये लोग भारत की प्रतिष्ठा को ही मिट्टी में मिलाने में लगे हैं ये लोग विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं, विदेशियों से देश को बचाने की अर्जी लगाते हैं, पता नहीं कब तक कांग्रेस को अपुने फेल प्रोडक्ट पर दांव लगाती रहेगी.
पीएम मोदी- अंगूर खट्टे हैं तो बेल ही काटने में जुटी है कांग्रेस
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जो कर रही है करे, लेकिन अपने परिवार को नाकामी के दांव से बचाने के लिए भारत की उपलब्धियों को, अच्छाइयों को और भारत की प्रगति को कठघरे में खड़ा कर रही है. अंगूर इतने खट्टे हैं कि कांग्रेस अंगूर की बेल को ही काटने में जुट गई है. कांग्रेस का ये परिवार उनकी पार्टी पर बोझ बन गया है, अकेले में पार्टी ने के नेता मिलने पर बताते हैं लेकिन अपमान का घूंट पीकर वो चुप ही रहते हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने वर्ल्ड ऑर्डर के बारे में बात की तो वहीं बदलती दुनिया में भारत की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं