BAPS के इंटरनेशनल स्पोक्सपर्सन और अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर के प्रमुख पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV World Summit 2026 के मंच पर कहा कि हम एक नई प्रजाति के आविष्कार के कगार पर हैं. अब तक ऐसा नहीं होता था कि वाशिंग मशीनें अपने जैसी छोटी वाशिंग मशीनें पैदा कर लें, जो रोजमर्रा के कामों में उनकी मदद कर सकें. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में ऐसे 'एजेंट' होंगे जिन्हें वह खुद बनाएगा. अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई कार खुद से छोटी कारें पैदा कर ले. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असल में खुद को ही आगे बढ़ा रहा है (यानी खुद को ही पैदा कर रहा है). इसकी अपनी एक सोच है.