- बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर तंज कसा है.
- सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि भारत से चंपत होकर नेता प्रतिपक्ष चंपा में घूम रहे हैं.
- राहुल गांधी अज्ञात यात्राओं पर जाते हैं और अज्ञात लोगों से मुलाकात करते हैं.
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी की विदेश यात्रा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा 'सत्ता से बाहर रहते हुए जल बिन मछली की तरह कांग्रेस पार्टी तड़प रही है, क्योंकि इनका मूल-मंत्र सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म संस्कृति के प्रति दिल में घृणा है. इसका इंजन ड्राइविंग कर रहे देश के नेता प्रतिपक्ष जो इस समय देश से चंपत होकर सूत्रों के मुताबिक चंपा (वियतनाम) में कहीं घूम रहे हैं. राहुल केवल देश के लिए ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी कांग्रेस के लिए भी एक पहेली बन चुके हैं. एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड जितना शानदार और उपलब्धियों से भरा है, दूसरी तरफ राहुल गांधी का ट्रैक रिकॉर्ड उतना ही कांग्रेस के लिए समस्याओं से भरा है.
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 50 के नीचे आई
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा 'जैसे प्रधानमंत्री ने कहा था कि एक असफल उत्पाद यानि फेल प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने न सिर्फ अपनी पार्टी को बल्कि देश की संवैधानिक व्यवस्था को भी दाव पर लगा दिया है. राहुल गांधी का दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज एडमिशन तीरंदाजी और निशानेबाजी वाले खिलाड़ी के रूप में हुआ था. लेकिन तब से उनका निशाना चूकता जा रहा है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा में अपने सबसे निम्न स्तर पर पहुंचीं, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 के नीचे आ गई थी. तीरंदाजी वो निशानेबाजी में एक नेशनल लेवल के खिलाड़ी के रूप में हुआ था और उसके बाद निशाना ऐसा चूका है कि सारे निशाने चूक चुके हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
राहुल गांधी अज्ञात यात्राओं पे जाते हैं
बीजेपी सांसद ने कहा 'यंग लीडर के रूप में हर प्रयोग विफल रहा है. 2019 में कुर्ते के ऊपर जनेऊ धारण करके परम शिवभक्त हिंदू वह प्रयोग फिर विफल रहा, फिर 2024 के चुनाव में सद्दाम हुसैन जैसी दाढ़ी रखके और भारत विरोधी शक्तियों के साथ रहे, लेकिन कांग्रेस थर्ड डिजिट नहीं टच कर पाई. हर प्रयोग विफल रहा, जहां वो राष्ट्र विरोधी शक्तियों के साथ जब-जब राहुल गांधी जी बाहर जाते हैं ऐसे ही अज्ञात यात्राओं पे जाते हैं और संदिग्ध लोगों से मिलकर आते हैं. मैं फिर से कह रहा हूं कि वह अज्ञात स्थानों पे जाते हैं, संदिग्ध लोगों से मिलकर आते हैं और यहां आकर भारत विरोधी प्रचार करते हैं.
राहुल गांधी के बयान ही विरोधाभासी हैं: सुधांशु त्रिवेदी
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा 'मैं यह भी कहना चाहता हूं कि पूरी दुनिया में जो कुछ हो रहा है. पर आपने ऐसा उदाहरण भारत का जैसा कहीं नहीं देखा होगा. यूरोप हो, फ्रांस हो, इटली हो, अल्बानिया हो, उपद्रवी उपद्रव करते नजर आ रहे हैं, कहीं पे भी नेता पक्ष प्रधानमंत्री आवास के सामने लोटपोट करता हुआ, आकाशवाणी भवन में घुसता हुआ और कहीं कूद-फांद करता हुआ नजर नहीं आ रहा है. सिर्फ भारत ही में एक ऐसा है कि कांग्रेस पार्टी इस सीमा तक जाकर नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को भी ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है, उसके बाद भी उनको कोई सफलता नहीं मिल रही है. खतरनाक बात यह है कि यह वो हैं जो कि निरंतर लंबे समय तक जो कुछ करते रहे आज वो ये कहते हैं कि 200 अधिकारी उनको मैसेज करते हैं, उनके संपर्क में हैं. अभी क्या बोले? कि मुख्य चुनाव आयुक्त उनको मैसेज करते हैं. फिर क्या बोले? कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में महिलाएं नहीं हैं, मगर संघ की महिलाएं उनको बता रही हैं. मतलब ये बयान ही अपने आप में कितना विरोधाभासी है.
कांग्रेस ने भी होश खो दिए हैं
राहुल की बातों को सच मानकर कांग्रेस ने अपने होश खो दिए हैं. और एक मदहोश के पीछे वो अपनी तबाही का पैगाम लेकर आगे बढ़ते जा रहे हैं. यह बात मैं हवा में नहीं कह रहा हूं, ऐसा नहीं कि आप कहें कि भारतीय मैंने आपको इतने उदाहरण गिनाए और उसके बाद आप ये देखिए उन्होंने स्वयं बोला कि मेरी सिस्टर ने मुझसे पूछा कि ब्रो प्लानिंग क्या है? मैंने कहा प्लानिंग की कोई जरूरत नहीं है, तो ना सिस्टर को पता है कि प्लानिंग क्या है ना ब्रो को पता है कि प्लानिंग क्या है यह. कांग्रेस के इस परिवार ने हमेशा देश की बर्बादी की बुनियाद पर अपनी सत्ता की इमारत खड़ी की. जवाहरलाल नेहरू जी, सरदार पटेल का हक मारकर शून्य वोट के साथ प्रधानमंत्री बने और उनके कार्यकाल में देश ने विभाजन देखा जो मनुष्य जाति के इतिहास के ब्लडीएस्ट चैप्टर्स में से एक है. यानी देश तोड़ कर नेहरू जी की सत्ता आई. लोग भूल ना जाएं नेहरू जी 15 अगस्त '47 को नहीं बने थे, 2 सितंबर '46 को बने थे इंट्रिम गवर्नमेंट के तो उन्हीं के कार्यकाल में देश का विभाजन हुआ है.
ये वीडियो भी देखिए
बीजेपी ने सिख दंगों का मुद्दा भी उठाया
कांग्रेस को घेरते हुए बीजेपी ने सिख दंगों का मुद्दा भी उठाया. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा 'इंदिरा जी अपनी पार्टी को तोड़ कर यानी एकमात्र प्रधानमंत्री शायद विश्व की होंगी, जिन्होंने नीलम संजीव रेड्डी के इलेक्शन के मुद्दे पे अपनी पार्टी के खिलाफ अपने सांसदों को वोट करने के लिए कहा और कांग्रेस डिवाइड हुई और तब इंदिरा जी की सत्ता स्थिर हुई. स्वर्गीय इंदिरा जी की दुखद हत्या के बाद सिखों का दिल्ली में नादिरशाही नरसंहार करके वो वातावरण बनाया गया ताकि राजीव गांधी जी की सत्ता स्थापित हो सके और 1 नवंबर को सिखों के नरसंहार की शुरुआत 1984 में हुई थी. कांग्रेस के दिल की आरजू देखिए 1 नवंबर को ही वो फिर से दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे हैं यानी वो दिल्ली को याद दिलाना चाहते हैं कि जैसी अराजकता में उन्होंने 1984 में दिल्ली को झोंका था वैसी अराजकता का ख्वाब फिर पाले हुए वो दिल्ली की सड़कों पर 1 नवंबर को आने जा रहे हैं.
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे की चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है. जिसको लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है.
ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं