NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..."

  • 8:34
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

NDTV World Summit में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर देश की उपलब्धियों को कटघरे में खड़ा करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा, "जब दुनिया में इतनी अव्यवस्था है, तब एक मजबूत भारत की तस्वीर दुनिया में जानी चाहिए. लेकिन ये लोग भारत की प्रतिष्ठा को ही मिट्टी में मिलाने पर तुले हुए हैं. ये लोग विदेशों में जा जाकर भारत को बदनाम करते हैं. विदेशियों से दखल की अर्जी लगाते हैं पता नहीं. कब तक कांग्रेस अपने फेल्ड प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दाव पर लगाती रहेगी? साल भर में हमारे श्री हरिकोटा से उतनी लॉन्चिंग नहीं होती, जितनी एक साल में कांग्रेस के लोग अपने नेता को लॉन्च करने की विफल कोशिश कर लेते हैं."

संबंधित वीडियो