विज्ञापन

डेस्क जॉब वालों के लिए सुपरफिट रहने का मंत्र, बकासन से दूर करें कमर दर्द और तनाव, जानें आसान तरीका

Bakasana Benefits: ऑफिस में बैठकर कमर अकड़ गई है और तनाव घेर रहा है, तो आप रोज बकासन की मदद से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं डेस्क जॉब वालों के लिए ये योगासन कैसे फायदेमंद है.

डेस्क जॉब वालों के लिए सुपरफिट रहने का मंत्र, बकासन से दूर करें कमर दर्द और तनाव, जानें आसान तरीका
Yoga For Desk Workers: बकासन को क्रेन पोज भी कहा जाता है.

Yoga For Desk Workers: आजकल के वर्क कल्चर में लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करना आम बात हो गई है. खासकर डेस्क जॉब करने वाले लोग अक्सर कमर दर्द, गर्दन जकड़न और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं. ऐसे में शरीर को फिट और एक्टिव रखना चुनौती बन जाता है. लेकिन, अच्छी बात यह है कि कुछ आसान योगासन आपकी इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं. उन्हीं में से एक है बकासन, जिसे क्रेन पोज भी कहा जाता है. शुरुआत में यह आसन थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन रेगुलर प्रैक्टिस से यह न केवल आसान हो जाता है बल्कि शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

क्या है बकासन?

बकासन शब्द संस्कृत के बक यानी बगुला और आसन यानी बैठने की मुद्रा से मिलकर बना है. इस आसन में शरीर की पॉजिशन बगुले जैसी दिखाई देती है. इसमें पूरा शरीर हाथों के सहारे बैलेंस रहता है, जबकि घुटने कोहनियों के ऊपर टिके होते हैं और कूल्हे ऊपर उठे होते हैं. यह एक संतुलन और ताकत दोनों का अभ्यास है.

ये भी पढ़ें: 1 साल पुराना चावल खाने से क्या होता है? जानें किसे और कैसे करना चाहिए चावल का सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: ians

डेस्क जॉब वालों के लिए क्यों है फायदेमंद?

जो लोग घंटों बैठकर काम करते हैं, उनके लिए बकासन किसी वरदान से कम नहीं है. यह आसन रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद करता है और शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है. इससे कमर और पीठ मजबूत होती है, जिससे दर्द में राहत मिलती है. साथ ही यह आसन शरीर के पोस्चर को सुधारने में भी सहायक होता है.

तनाव और चिंता को करता है कम

बकासन सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इस आसन को करते समय गहरी सांस लेने पर ध्यान दिया जाता है, जिससे मन शांत होता है. यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है और एकाग्रता बढ़ाता है. रेगुलर प्रैक्टिस से कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: आप सो रहे होते हैं… लेकिन आपका शरीर नहीं! जानिए 24 घंटे क्या-क्या चलता रहता है अंदर

शरीर को बनाता है मजबूत

यह योगासन हाथों, कंधों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. शरीर का पूरा वजन हाथों पर होने के कारण ताकत और बैलेंस दोनों सही होते हैं. साथ ही यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और शरीर को टोन करने में मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें बकासन?

बकासन करने के लिए सबसे पहले पंजों के बल उकड़ू बैठ जाएं. एड़ियां ऊपर रखें और दोनों हथेलियों को सामने जमीन पर रखें. उंगलियां फैलाकर रखें ताकि पकड़ मजबूत बने. अब धीरे-धीरे शरीर का वजन हाथों पर डालें और पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें. घुटनों को कोहनियों के पास टिकाएं और शरीर को बैलेंस रखें. कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहें और गहरी सांस लें. फिर धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं.

ये सावधानियां जरूर रखें

अगर आपको कलाई या घुटनों में दर्द है, तो इस आसन को करने से पहले डॉक्टर या योग एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. गर्भवती महिलाओं को भी इसे बिना एक्सपर्ट की देखरेख के नहीं करना चाहिए. शुरुआत में इसे धीरे-धीरे और सावधानी से करें.

बकासन एक ऐसा योगासन है जो खासतौर पर डेस्क जॉब करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है. यह न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है.

ये भी पढ़ें: संजीवनी बूटी से कम नहीं है ये सफेद चीज, जानें इसकी तासीर और गर्मियों में खाने के फायदे!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com