विज्ञापन

मेरा बेटा एग्जाम और स्कूल टेस्ट का नाम सुनते ही बीमार हो जाता था, इन 5 आसान तरीकों से मैंने दूर भगाया उसका डर

Study Motivation: क्या आपके बच्चे भी एग्जाम का नाम लेते सुनते ही बनाने लगते हैं बहाने, अगर हां तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

मेरा बेटा एग्जाम और स्कूल टेस्ट का नाम सुनते ही बीमार हो जाता था, इन 5 आसान तरीकों से मैंने दूर भगाया उसका डर
Parenting Tips: बच्चों के मन से एग्जाम का डर कैसे दूर करें.

Overcoming Fear of Exams: बबिता सिंह एक हाउस वाइफ हैं और वे दो बच्चों की मां हैं. हाल ही में मेरी उनसे मुलाकात हुई जिसमें वो अपने बच्चों को लेकर बात करने लगीं, कि एक समय तक ऐसा था कि जब भी एग्जाम या स्कूल के टेस्ट आते थे उनके बच्चे बीमार पड़ जाते थे. पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर पेपर या टेस्ट का नाम लेते ही बच्चे बीमार क्यों पड़ जाते हैं, फिर उन्होंने ध्यान देना शुरू किया और उन्हें पता चला कि बच्चों के बीमार होने की असली वजह उनका डर था. तो चलिए जानते हैं उन्होंने कैसे इस डर को अपने बच्चों के मन से दूर किया.

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल कुछ बच्चे एग्जाम की डेटशीट आते ही बहाने बनाने लगते है कि उन्हें बुखार है, पेट दर्द है या वाकई बीमार पड़ जाते हैं. आपको बता दें कि इसे 'एग्जाम एंग्जाइटी' यानी परीक्षा का डर कहते हैं.

बच्चे को तनाव से बाहर निकालने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

1. पढ़ाई में मदद की-

बबिता ने बताया कि मैंने समझा कि उनका बेटा एग्जाम और टेस्ट का नाम लेते ही बीमार पड़ जाता है, तो हमने उससे पॉजिटिव बाते करना शुरू किया और पढ़ाई में उसकी मदद की. जो विषय उसे समझ नहीं आता था उसमें उसको अच्छे से समझाना और पढ़ाना. कठिन टॉपिक्स को मैंने उसे कहानियों की तरह समझाना शुरू किया, जिससे उसे पढ़ाई में मजा आने लगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. नंबरों का डर दूर किया- 

​उन्होंने बताया कि हम अनजाने में बच्चे पर यह दबाव डाल देते हैं कि उसे फला के बच्चे से ज्यादा नंबर लाने हैं. मैंने सबसे पहले अपने बेटे से यह कहना बंद किया कि तुम्हें टॉप करना है. मैंने उसे समझाया कि एग्जाम सिर्फ यह देखने के लिए है कि तुमने कितना सीखा है, न कि यह कि तुम कितने होशियार हो. जब नंबरों का बोझ हटा, तो उसका डर अपने आप कम होने लगा.

​3. निगरानी कम की- 

​एग्जाम आते ही मैं अक्सर उसके सिर पर सवार होकर बैठती थी, जिससे वह और डर जाता था. फिर मैंने तरीका बदला. अब मैं उसके पास बैठती तो हूं, लेकिन अपना काम करने के लिए. उसे लगता है कि मां साथ है, लेकिन कोई उसे जज नहीं कर रहा, तो वो और मन लगाकर पढ़ता है. 

​4. नींद- 

​एग्जाम के डर की वजह से मेरा बेटा कम सोता था. फिर मैने उसकी नींद में भी ध्यान देना शुरू किया और उसे समय से सुलाना शुरू किया. नींद पूरी होने से उसका दिमाग भी फ्रेश रहता और बीमार होने से भी बचता.

5. हेल्दी डाइट-

पहले कई बार मेरा बेटा सुबह एग्जाम देने जाता था, तो डर की वजह से वो कुछ खाता नहीं था. जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ जाती थी. अब मैं उसे सुबह कुछ न कुछ खिलाकर भेजती हूं. 

ये भी पढ़ें- ​जब मैंने पहली बार अपनी बेटी के साथ किया ट्रेन का सफर! इन 5 टिप्स ने हमारे सफर को बनाया यादगार और टेंशन-फ्री...

(बबीता अपनी असली पहचान साझा नहीं करना चाहतीं, इसलिए उनकी सभी तस्वीर प्रतीकात्‍मक हैं और एआई से बनवाई गई हैं.)

क्या स्मोकर्स में चेस्ट पेन होना नॉर्मल है? डॉक्टर ने क्या कहा सुनिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
My Son Used To Get Sick Just By Hearing The Name Of The Exam And School Tests, I Used These 5 Simple Methods To Get Rid Of His Fears, Parent Child Relationship, Exam Anxiety, Student Mental Health, Parenting Tips, Exam Stress Relief, Study Motivation, Kids Education, Exam Fever Symptoms, Board Exams 2026, How To Handle Exam Pressure, Stress Management For Kids, Study Time Table, Exam Preparation Tips, Healthy Diet For Exams, Overcoming Fear Of Exams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com