विज्ञापन

संजीवनी बूटी से कम नहीं है ये सफेद चीज, जानें इसकी तासीर और गर्मियों में खाने के फायदे!

Khaskhas Ke Fayde: दादी-नानी की रसोई में हमेशा मौजूद खसखस वाकई गर्मी के लिए अमृत समान है. जानें इसकी तासीर और गर्मियों में खाने के बड़े फायदे.

संजीवनी बूटी से कम नहीं है ये सफेद चीज, जानें इसकी तासीर और गर्मियों में खाने के फायदे!
Benefits of Poppy Seeds

Khas Khas Ke Fayde: गर्मियों में जब तेज धूप और लू शरीर को थका देती है, तब एक पुराना और असरदार घरेलू उपाय खसखस का शरबत याद आता है. छोटे-छोटे सफेद दानों से बना यह पेय न सिर्फ ठंडक पहुंचाता है, बल्कि ताकत और ताजगी भी देता है. दादी-नानी की रसोई में हमेशा मौजूद खसखस वाकई गर्मी के लिए अमृत समान है. खसखस, जिसे वैज्ञानिक भाषा में पैपावर सोम्नीफेरम कहते हैं, हजारों सालों से हमारे खान-पान और आयुर्वेद में इस्तेमाल होता आ रहा है, आयुर्वेद में इसे पित्त दोष शांत करने वाली जड़ी-बूटी माना गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

खसखस गर्म है या ठंडा?

इसकी ठंडी प्रकृति शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करती है. गर्मियों में इसका सेवन किसी वरदान से कम नहीं है. गर्मियों में खसखस सबसे ज्यादा उपयोगी इसलिए है क्योंकि इसकी ठंडी तासीर शरीर का तापमान नियंत्रित रखती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है.

दूध में खसखस मिलाकर पीने से क्या होता है?

  • पेट की जलन कम होती है
  • पैरों की जलन में आराम मिलता है
  • त्वचा की परेशानियों में खसखस का दूध या शरबत तुरंत आराम देता है
  • मन को शांत रखने में भी मदद करता है
Latest and Breaking News on NDTV

खसखस के फायदे

खसखस पोषक तत्वों से भरपूर है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक व महत्वपूर्ण तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, 

  • जिससे गर्मियों में अच्छी नींद आती है. 
  • यह मौसमी बीमारियों से बचाव करता है.
  • हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और फ्री रैडिकल्स के नुकसान से भी बचाता है.
  • पेट के एसिड को संतुलित करता है, जिससे एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं कम होती हैं.
  • फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन सुधारता है और कब्ज की शिकायत दूर करता है.
  • इसका तेल जोड़ों के दर्द और सूजन कम करने में भी कारगर है.
  • इसे दूध के साथ पीसकर लगाने से गर्मी की वजह से होने वाले मुंहासे और जलन में राहत मिलती है
  • यह शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है, रक्त को शुद्ध रखता है और मानसिक तनाव घटाता है.

गर्मियों में खसखस क्यों खाना चाहिए?

गर्मियों में रोजाना खसखस का सेवन शरीर को ठंडा, स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखता है. हालांकि, खसखस का सेवन सीमित मात्रा में करें. किसी तरह की एलर्जी की शिकायत हो तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

इसे भी पढ़ें: क्या आप एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं? ऐसे करें पता!
 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com