विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? दिग्गज ने बताया किसके साथ हो जाएगा अन्याय

आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी का लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि अभिषेक या संजू को हटाकर उनको मौका देना मुझे लगता है कि अभिषेक और संजू के साथ अन्याय होगा.

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? दिग्गज ने बताया किसके साथ हो जाएगा अन्याय
आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान

आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का चुनाव हो चुका है. टीम इंडिया के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी आगामी दौरों के लिए टीम में शामिल किया गया है. जिसके बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि उनका भारतीय टीम में चुनाव तो हो गया है. क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिलेगा? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब भारतीय टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने दिया है. आकाश चोपड़ा का मानना है कि मुझे नहीं लगता है कि इतनी जल्दी उन्हें भारतीय प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने वाला है. अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ अन्याय होगा. 

48 वर्षीय पूर्व दिग्गज ने कहा, 'मुझे तो अभी नहीं लगता है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा. पर ये बात भी सच है जो हम कह रहे थे कि भारत का भविष्य है. वह भारत का वर्तमान बन चुका है. 16वें खिलाड़ी के तौर पर उनका टीम में चयन हुआ है. ये मानना पड़ेगा. सेलेक्टर्स ने खुद कहा है. हमने उसे पिक नहीं किया है. उसने खुद का चुनाव करवाया है. यानी कि इतना जबरदस्त प्रदर्शन रहा कि किसी और के पास और कोई विकल्प रहा ही नहीं.'

उन्होंने कहा, 'सब प्रकार के अनुभव जरूरी होते हैं. आप ड्रेसिंग रूम में रहें और उस माहौल को जीना शुरू करें. उसका हिस्सा बन जाएं और जब मौका मिले, सीरीज जीत जाने के बाद या किसी को निगल की समस्या हुई है या कोई और कोई समस्या हुई है. मेरा मतलब है आपको इंतजार करना चाहिए.' 

आकाश ने कहा, 'पर तुरंत अभिषेक या संजू को हटाकर इनको मौका दे देंगे. मुझे ऐसा होता नहीं लग रहा है. और ईमानदारी से कहूं तो वैसा होना भी नहीं चाहिए. क्योंकि फिर वो अभिषेक या संजू के साथ अन्याय होगा.' 

यह भी पढ़ें- 15000 प्लस रन, 25 शतक और 94 अर्धशतक लगाने वाला दिग्गज बना बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com