What Happens to Body During Sleep: हम अक्सर सोचते हैं कि जब हम आराम कर रहे होते हैं, मोबाइल चला रहे होते हैं या गहरी नींद में होते हैं, तब हमारा शरीर भी आराम कर रहा होता है. लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. हमारा शरीर एक ऐसी मशीन है, जो बिना रुके 24 घंटे काम करती रहती है, चाहे हम कुछ भी कर रहे हों या बिल्कुल कुछ न कर रहे हों. दिल धड़कता रहता है, दिमाग एक्टिव रहता है, सांसें चलती रहती हैं और अंदर कई प्रक्रियाएं लगातार होती रहती हैं. यही वजह है कि हम जीवित रहते हैं और हमारा शरीर सही तरीके से काम करता है. आइए जानते हैं, आखिर हमारे शरीर के अंदर हर पल क्या-क्या चलता रहता है.
हमारे शरीर के अंदर बिना रुके कौन से काम जारी रहते हैं?
1. दिल का बिना रुके काम करना
हमारा दिल कभी आराम नहीं करता. यह हर मिनट लगभग 60-100 बार धड़कता है और पूरे शरीर में खून पहुंचाता है. जब हम सो रहे होते हैं तब भी दिल लगातार ऑक्सीजन और पोषक तत्व हर अंग तक पहुंचाता रहता है.
NIH के अनुसार, नींद में हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर कम होते हैं. ब्रीदिंग पैटर्न बदलता है. हार्मोन्स (जैसे कोर्टिसोल, ग्रोथ हार्मोन्स) टाइम के अनुसार बनते हैं.
ये भी पढ़ें: पेट में सूजन आने पर शरीर में कौन-कौन से लक्षण नज़र आने लगते हैं? डॉक्टर से जानें आंतो में सूजन कैसे कम करें

Photo Credit: Canva
2. दिमाग हमेशा एक्टिव रहता है
भले ही हम कुछ सोच न रहे हों, लेकिन हमारा दिमाग लगातार काम करता रहता है. नींद के दौरान भी यह यादों को व्यवस्थित करता है, शरीर को संकेत भेजता है और जरूरी कामों को कंट्रोल करता है. यही कारण है कि अच्छी नींद हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.
जॉन हॉपकिन्स मेडिसिन के अनुसार, पहले माना जाता था कि नींद में दिमाग इनएक्टिव हो जाता है, लेकिन रिसर्च बताती है कि ब्रेन स्लीप के दौरान कई जरूरी प्रोसेस करता है, जैसे मेमोरी, सिग्नल कंट्रोल, यानी दिमाग सोते समय भी ऑफ नहीं होता, बल्कि अलग तरह से काम करता है.
3. पाचन तंत्र भी चलता रहता है
अगर आपने रात को खाना खाया है, तो सोते समय भी आपका पाचन तंत्र काम करता रहता है. भोजन को तोड़ना, पोषक तत्वों को अवशोषित करना और बेकार चीजों को बाहर निकालने की तैयारी, ये सब काम लगातार चलते रहते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या आपने कभी उबले बादाम खाए हैं? जानिए ब्लैंच्ड बादाम के फायदे और बनाने का तरीका
5. सेल्स रिपेयर करना
जब हम आराम करते हैं, तब शरीर अपनी कोशिकाओं की मरम्मत करता है. मांसपेशियों को ठीक करना, नई कोशिकाएं बनाना और शरीर को अंदर से मजबूत करना, ये सब काम खासतौर पर नींद के दौरान होते हैं.
स्लीप साइकोलॉजी रिसर्च (ScienceDirect, 2023) नींद शरीर में रिपेयर, ग्रोथ और सेल्स रिबिल्डिंग के लिए जरूरी है. यह न्यूरोलॉजिकल इम्यून और हार्मोनल सिस्टम पर असर डालती है.

6. हार्मोन बैलेंस बनाए रखना
शरीर में कई तरह के हार्मोन बनते हैं जो मूड, भूख, नींद और एनर्जी को कंट्रोल करते हैं. ये हार्मोन दिन-रात बनते और बैलेंस होते रहते हैं, जिससे शरीर सही तरीके से काम करता है.
7. इम्यून सिस्टम की सुरक्षा ड्यूटी
हमारा इम्यून सिस्टम हर समय सतर्क रहता है. यह शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और अन्य बीमारियों से बचाने के लिए लगातार काम करता है, चाहे हम जाग रहे हों या सो रहे हों.
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार नींद के दौरान भी शरीर ब्रेन, हार्ट, लंग्स, मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम को मेंटेन करता है. शरीर रेस्ट मोड में नहीं जाता, बल्कि रिपेयर और रेगुलेशन का काम करता रहता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं