विज्ञापन

Gold Silver Prices: चांदी धड़ाम, सोने के भी गिर गए दाम! 7,500 रुपये तक सस्‍ता हो गया गोल्‍ड-सिल्‍वर, यहां चेक करें ताजा रेट 

Gold Silver Rates: मिडिल ईस्‍ट में ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर बढ़ते तनाव के बीच सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है. सोमवार को मार्केट खुलने के एक घंटे के भीतर सोने-चांदी के दाम में 7,500 रुपये तक की गिरावट देखी गई.

Gold Silver Prices: चांदी धड़ाम, सोने के भी गिर गए दाम! 7,500 रुपये तक सस्‍ता हो गया गोल्‍ड-सिल्‍वर, यहां चेक करें ताजा रेट 
Gold Prices, Silver Prices: सोना चांदी सस्‍ता हो गया है, क्‍या आपने आज का भाव चेक किया?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स/IANS

Gold Silver Prices Today: मिडिल ईस्‍ट में तनाव बढ़ा. शेयर बाजार खुला, सेंसेक्‍स-निफ्टी धड़ाम. इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी में गिरावट आई. इधर घरेलू कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना-चांदी भी धड़ाम. जो निवेशक पहले पैसे लगा चुके हैं, वे थोड़े निराश हुए और जो पैसे लगाना चाहते हैं, वे इसे मौके के तौर पर देख रहे हैं. हालांकि पैसे लगाने से पहले निवेश सलाहकार से बात जरूर कर लेना चाहिए. बहरहाल, ताजा खबर यही है कि चांदी धड़ाम और सोने के भी गिर गए दाम. कितने गिरे, हम बता दे रहे हैं. 

चांदी धड़ाम, 5,600 रुपये गिर गए दाम 

सोमवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट में चांदी के दाम (Silver Prices) भरभरा कर गिर गए. 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी के भाव में 5,600 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई और भाव 2.43 लाख रुपये के नीचे आ गए. सुबह 10:03 बजे सिल्‍वर 2.27% या 5,643 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,894 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा. 

सोना भी गिरा, कितना सस्‍ता हो गया? 

चांदी के साथ-साथ सोने के भाव (Gold rates) भी सोमवार को गिर गए. सोना 1,800 रुपये तक सस्‍ता हो गया और भाव 1.54 लाख रुपये के नीचे आ गए. 5 अगस्‍त की डिलीवरी वाला गोल्‍ड सुबह 10.11 बजे 1.15 फीसदी या 1,794 रुपये की गिरावट के साथ्‍ 1,53,800 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों मची खलबली?

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 0.4% गिरकर 4,313.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. पिछले हफ्ते सोने में करीब 5% की गिरावट देखी गई थी, जो मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.7% की गिरावट के साथ 4,336.30 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर की मजबूती ने सोने पर दबाव बनाया है.

अन्य कीमती धातुओं का हाल

सोने-चांदी के अलावा अन्य कीमती धातुओं में भी सुस्ती देखी गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.4% गिरकर $67.56 प्रति औंस पर आ गई. प्लैटिनम में 0.5% की गिरावट रही और यह 1,767.15 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, जबकि पैलेडियम 1,225.66 डॉलर के स्तर पर स्थिर बना रहा.

अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने का डर

सोने की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका से आए मजबूत लेबर मार्केट के आंकड़े हैं。 मई में लगातार तीसरे महीने रोजगार के शानदार आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व (Fed) को ब्याज दरें बढ़ाने या उन्हें स्थिर रखने के लिए और जगह दे दी है. बाजार को अब 72% उम्मीद है कि दिसंबर तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है. आमतौर पर जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो बिना ब्याज वाले एसेट जैसे सोने की मांग कम हो जाती है.

मिडिल ईस्ट तनाव और महंगाई की चिंता

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है. ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं, जिसके जवाब में इजरायल ने भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इस तनाव के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें 2 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा बढ़ गई हैं. तेल महंगा होने से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है, जो केंद्रीय बैंकों को सख्त मौद्रिक नीति अपनाने पर मजबूर कर सकता है.

Sources: MCX, PTI, Comex

ये भी पढ़ें: ताबड़तोड़ हमले और कच्‍चा तेल फिर 95 डॉलर के पार! अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर लीजिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Price Correction, Gold Prices Today, Spot Gold Prices, Gold Demand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com