विज्ञापन

अब राशन के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, देश के किसी भी कोने में मिल सकेगा हक का अनाज

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अब पात्र लोग देश की किसी भी नजदीकी राशन दुकान से अपना राशन ले सकते हैं. नौकरी, पढ़ाई या दूसरे कारणों से जगह बदलने पर भी राशन की सुविधा जारी रहेगी.

अब राशन के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, देश के किसी भी कोने में मिल सकेगा हक का अनाज
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
file photo

अगर आप नौकरी, पढ़ाई या किसी और वजह से अपने शहर से दूर रहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. केंद्र सरकार की 'वन नेशन वन राशन कार्ड' (ONORC) योजना के तहत अब पात्र लोग देश की किसी भी नजदीकी राशन दुकान से अपना राशन ले सकते हैं यानी राशन अब सिर्फ आपके गृह जिले या राज्य तक सीमित नहीं रहेगा. सरकार का कहना है कि इस सुविधा का मकसद लोगों को कहीं भी रहने पर राशन की सुविधा देना है, ताकि जगह बदलने के बाद भी उनका हक उनसे न छूटे.

क्या है ONORC योजना

वन नेशन वन राशन कार्ड एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें राशन कार्ड धारक देश के किसी भी हिस्से में जाकर अपने हिस्से का राशन ले सकते हैं. इस योजना का फायदा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के लाभार्थियों को भी मिलता है. इससे लोगों को बार-बार नए राशन कार्ड या दूसरी प्रक्रिया की चिंता नहीं करनी पड़ती.

दूसरे शहर में भी मिलेगा राशन

सरकार के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति काम, पढ़ाई या किसी दूसरे कारण से दूसरे शहर या राज्य में रहता है, तो भी उसे राशन लेने में दिक्कत नहीं होगी. उसे सिर्फ अपना राशन कार्ड दिखाना होगा और वहां की नजदीकी राशन दुकान से अपना राशन लेना होगा. इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.

प्रवासी लोगों के लिए राहत

देश में लाखों लोग रोजगार के लिए अपने घर से दूर रहते हैं. पहले ऐसे लोगों को राशन लेने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन ONORC योजना के बाद अब वे जहां रह रहे हैं, वहीं से राशन ले सकते हैं. इससे जरूरतमंद परिवारों तक अनाज पहुंचाना और आसान हो गया है.

यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल का अब नहीं होगा अलग-अलग साइज, हर ब्रांड का पैकिंग साइज होगा एक जैसा, जानिए सरकार के नए नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
One Nation One Ration Card, Ration Card Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com