विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2014

सबसे बड़ा ओपिनियन पोल : भाजपा एवं सहयोगियों को 275, कांग्रेस+ को 123 सीटें मिलने का अनुमान

नई दिल्ली:

एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप ने देश का सबसे बड़ा ओपीनियन पोल कराया है। कुल 543 सीटों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को को 230 से 275 सीटें तक मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 111 एवं 128 सीटें आती दिख रही है। वहीं, अकेले भाजपा के खाते में 196 से 226 और कांग्रेस को 92 से 106 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

एनडीटीवी के लिए हंसा रिसर्च की तरफ से किए गए सर्वे के मुताबिक 16वीं लोकसभा में भाजपा को 34.5 फीसदी वोट मिलेंगे जबकि कांग्रेस को 25.6 फीसदी वोट से संतोष करना पड़ेगा।

ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 50 से ज्यादा सीटें हासिल करते दिखाया गया है। भाजपा को 2009 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में महज 10 सीटें मिली थीं। सर्वे के मुताबिक मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में लगभग पांच सीटें जीत पाएगी। उसे 2009 में 21 सीटें मिली थी। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में 23 सीटें हासिल करने वाली मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी को इस बार महज 14 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी को 10 सीटें मिलेंगी। पिछले चुनाव में बसपा को 20 सीटें मिली थीं।

इस सर्वे में 350 से ज्यादा लोकसभा सीटों के दो लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इस फेज़ में बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु की सीटों पर किए गए सर्वे का परिणाम पेश हैं।

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से BJP को 51 (+41), SP 14 (-9) BSP 10 (-10), Cong 5 (−21)
उत्तर प्रदेश का वोट फोरकास्ट : BJP 38% (+21), SP 22% (-1) BSP 20% (-7) Cong 10 (-12)

बिहार की 40 सीटों पर बीजेपी+ को 24 (+12), आरजेडी+ 12 (+6) JDU 4 (−16)
बिहार का वोट फोरकास्ट : बीजेपी+ 35% वोट की संभावना, आरजेडी+ 28%, जेडीयू 21%

असम की 14 सीटों पर कांग्रेस को 9 (+2), बीजेपी 5 (+1) एजीपी को 0 (−1)
असम का वोट फोरकास्ट : कांग्रेस को 42% (+7) वोट की संभावना, बीजेपी 37% (+21), एजीपी 8% (-7)

तमिलनाडु की 39 सीटों पर AIADMK को 22 (+13), DMK 14  (-5) बीजेपी को 3 (+2)
तमिलनाडु का वोट फोरकास्ट : AIADMK को 40% वोट की संभावना, DMK 31%, BJP 14%

आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर टीडीपी+ को 15(+11), वाईएसआरसी 9 (+9) Cong 1 (−20)
आंध्र प्रदेश का वोट फोरकास्ट : टीडीपी+ 46% वोट की संभावना, वाईएसआरसी 38%, Cong10%

तेलंगाना की 17 सीटों पर टीआरएस 8(+6) सीटों का अनुमान, Cong 5 (−7) बीजेपी+ को 3 (+1) Others 1 (0)
तेलंगाना का वोट फोरकास्ट : टीआरएस 31%, Cong 27% BJP25% वोट मिलने की संभावना

झारखंड की 14 सीटों पर BJP को बढ़त की संभावना BJP 12 (+4) Cong 2 (−1)
झारखंड का वोट फोरकास्ट : बीजेपी 45%, Cong+ 22% वोट मिलने की संभावना

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर TMC को भारी बढ़त की संभावना TMC 30(+11), Left 8 (−7) Cong4 (−2)
पश्चिम बंगाल का वोट फोरकास्ट : TMC 44% वोट की संभावना, Left 23%, Cong12%

दिल्ली की 7 सीटों पर BJP को भारी बढ़त की संभावना BJP 6 (+6) Cong 0 (−7), AAP 1 (+1)
दिल्ली का वोट फोरकास्ट : बीजेपी 42%, Cong 14% आप 27% वोट मिलने की संभावना

ओडिशा की 21 सीटों पर BJD 13(-1) सीटों का अनुमान, बीजेपी 7 (+7) Cong 1 (−5)
ओडिशा का वोट फोरकास्ट : BJD 44% (+7) Cong 16%(−17) BJP31% (+14) वोट की संभावना

केरल की 20 सीटों का अनुमान LDF 12(+8) UDF 8(−8)
केरल का वोट फोरकास्ट UDF 44% (−4) LDF 45%(6) BJP 8%(+2) वोट का अनुमान

कर्नाटक की 28 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त की संभावना Cong14 (+8) BJP 12 (−7) JDS 2 (−1)
कर्नाटक का वोट फोरकास्ट :  कांग्रेस को 40% (+2) वोट की संभावना BJP 39% (-3) JDS को 13% (-1)

मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर बीजेपी को 26 (+10) Cong 3 (−9) BSP0 (-1)
मध्य प्रदेश का वोट फोरकास्ट : बीजेपी 50 % Cong  37% (−3) BSP 4% (−2)

महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कांग्रेस को नुकसान की संभावना Cong+ 9 (−16) BJP+ 37(+17) MNS 1 (+1) oth 1 (-2)
महाराष्ट्र का वोट फोरकास्ट : Cong+ 32% (−7) BJP 43% (−7) MNS 4% (0)

गुजरात की 26 सीटों पर BJP को बढ़त की संभावना BJP 22 (+7) Cong 4(−7)

हरियाणा की 10 सीटों पर बीजेपी को भारी बढ़त का अनुमान BJP+ 6 (+5) Cong 2 (−7) INLD 2(+2) AAP 0 (0)
हरियाणा का वोट फोरकास्ट : BJP+ 32%, Cong 30%, INLD 28%

राजस्थान की 25 सीटों पर कांग्रेस को भारी नुकसान की संभावना Cong 3 (−17) BJP 21 (+17) अन्य 1 (0)

पंजाब की 13 सीटों पर कांग्रेस को नुकसान की संभावना Cong+ 6 (−2) SAD+ 7 (+2)
पंजाब का वोट फोरकास्ट : Cong+ 44% (−1) SAD+ 45% (+1)

Previous Article
Haryana Election Exit Poll: क्या कुमारी शैलजा बनेंगी मुख्यमंत्री? कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने दिया यह जवाब
सबसे बड़ा ओपिनियन पोल : भाजपा एवं सहयोगियों को 275, कांग्रेस+ को 123 सीटें मिलने का अनुमान
JJP बनेगी जमानत जब्त पार्टी, AAP के बिना हरियाणा में नहीं हो सकता सरकार का गठन: राघव चड्ढा
Next Article
JJP बनेगी जमानत जब्त पार्टी, AAP के बिना हरियाणा में नहीं हो सकता सरकार का गठन: राघव चड्ढा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com