विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2014

केजरीवाल को दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक शख्स ने घूंसा मारा

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने राजधानी दिल्ली के दक्षिण पुरी इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान हमला कर दिया। उस शख्स ने केजरीवाल को घूंसा मारने की कोशिश की। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पीठ में मुक्का मारा गया।

इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया।

केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री बनने के लिए कुछ लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। वे चाहे जो भी करें, उन्हें करने दीजिए। हमारा धर्म हमें अहिंसा सिखाता है। अगर हम अपना हाथ उठाएंगे तो यह आंदोलन खत्म हो जाएगा। शांति की अपील करते हुए आप नेता ने अपने समर्थकों से किसी तरह की हिंसा में शामिल नहीं होने को कहा।

इससे पहले भी केजरीवाल पर कई दफा हमला हो चुका है। 28 मार्च को हरियाणा में एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया था। उसका दावा था कि वह सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का समर्थक है।

(इनपुट्स भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल पर हमला, अरविंद केजरीवाल का रोड शो, लोकसभा चुनाव 2014, आम चुनाव 2014, Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal Attacked, Lok Sabha Polls 2014, General Elections 2014
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com