आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में अब कुछ ही दिन बचे हैं. कुछ ही दिनों बाद सभी फ्रेंचाइजी बोर्ड को अपने रिटेन और रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपेंगी. हालांकि, उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ओपनर और अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट के लिए सर्जरी के बाद लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. म्हात्रे इस सर्जरी के चलते दो-तीन महीने तक खेल से दूर रह सकते हैं. 11 अक्टूबर को मुंबई में चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई के रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मैच के दौरान, विकेटों के बीच दौड़ते समय म्हात्रे की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में 'ग्रेड 4' का टियर आ गया था.
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को हुए मैच में म्हात्रे को बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके बाद वे एक्शन से दूर थे. इस चोट से उबरने के बाद पहले ही मैच में वह फिर से चोटिल हो गए.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया,"आयुष म्हात्रे की गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दाहिने हैमस्ट्रिंग की सर्जरी हुई. यह सर्जरी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने की." सूत्र ने आगे बताया,"फिलहाल वह अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं. पूरी तरह ठीक होने और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने में उन्हें लगभग 2-3 महीने लग सकते हैं. सर्जरी सफल रही और शुक्रवार सुबह तक, आयुष बैसाखियों के सहारे धीरे-धीरे चलने भी लगे थे."
IPL के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद, 19 साल के म्हात्रे ने तीन महीने बेंगलुरु में बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में इलाज और रिहैबिलिटेशन में बिताए. म्हात्रे की चोट के कारण, मुंबई को इस सीजन में अब तक खेले गए रणजी ट्रॉफी मैचों में दूसरी ओपनिंग जोड़ी तलाशनी पड़ी.
चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में म्हात्रे ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन जब यशस्वी राष्ट्रीय ड्यूटी के लिए चले गए, तो हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई के मैच में अंगकृष रघुवंशी और दिव्यांश सक्सेना की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की.
यह भी पढ़ें: 613 रन, डबल सेंचुरी और अब इंडिया-A से आया कॉल... न्यूजीलैंड के खिलाफ दम दिखाने को तैयार 21 साल का स्टार
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी: सितांशु कोटक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं