विज्ञापन

रूसी बहू को रेड कॉर्नर नोटिस, भारतीय पति की गुहार पर हरकत में आई दिल्ली पुलिस

विक्टोरिया बसु नाम की इस रूसी महिला ने भारतीय सैकत बसु से 2017 में शादी की थी. दोनों का एक बच्चा था और सुप्रीम कोर्ट ने उस बच्चे की कस्टडी दोनों की ज्वाइंट रूप से दी थी. अब आरोप है कि वह महिला उस नाबालिग बच्चे को लेकर रूस भाग गई है और अब उसे वापस लाने की कोशिश की जा रही है.

रूसी बहू को रेड कॉर्नर नोटिस, भारतीय पति की गुहार पर हरकत में आई दिल्ली पुलिस
रूसी मां और उसके बच्चे को भारत लाना चाह रही दिल्ली पुलिस (प्रतिकात्मक फोटो- AI)
  • दिल्ली पुलिस ने रूसी महिला के प्रत्यर्पण के लिए विदेश मंत्रालय और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किय
  • विक्टोरिया बसु पर ज्वाइंट कस्टडी आदेश के बावजूद अपने नाबालिग बेटे को लेकर भारत से भागने का आरोप है
  • सैकत बसु की शिकायत पर डिफेंस कॉलोनी पुलिस में FIR दर्ज की गई है और मामला साकेत जिला अदालत में लंबित है

एक ऐसी रूसी बहू है जो अपने बच्चे को लेकर रूस भाग गई है और यहां दिल्ली में उसका भारतीय पति अपने बच्चे के इंतजार में है. उस महिला का इंतजार तो दिल्ली पुलिस भी कर रही है. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को साकेत कोर्ट को बताया कि उसने विदेश मंत्रालय और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के जरिए इस रूसी महिला, जिसका नाम विक्टोरिया बसु है, उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है. जब कोई अपराधी अपराध करके दूसरे देश भाग जाता है, तो उसे वापस लाने की प्रक्रिया को प्रत्यर्पण कहते हैं.

दिल्ली पुलिस ने एक भारतीय से शादी करने वाली इस रूसी महिला से जुड़े मामले में 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' (ATR) दाखिल की है और कोर्ट को इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी है.

क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि पिछले साल भारत के सुप्रीम कोर्ट से बच्चे की ज्वाइंट कस्टडी का आदेश मिलने के बाद, वह रूसी महिला अपने नाबालिग बेटे को लेकर देश से भाग गई. उसके खिलाफ 'रेड कॉर्नर नोटिस' भी जारी किया गया है.

पति सैकत बसु की शिकायत के आधार पर डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई थी. सैकत बसु ने 2017 में विक्टोरिया से शादी की थी. इस कपल के बच्चे का जन्म 29 अक्टूबर 2020 को हुआ था. आरोप है कि 13 मार्च 2023 को विक्टोरिया अपनी मां के साथ, सैकत बसु को बताए बिना घर से चली गई और बच्चे को वहीं छोड़ गई. सैकत का आरोप है कि इसके बाद विक्टोरिया ने बच्चे की पूरी अकेले कस्टडी पाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की. यह मामला साकेत जिला अदालत में लंबित (पेंडिंग) है. गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास दीपकशी राणा की अदालत में एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की.

दिल्ली पुलिस ने कुछ और समय मांगते हुए अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है. ​​इसमें बताया गया है कि सैकत बसु की शिकायत पर दर्ज FIR के मामले में, मुख्य आरोपी विक्टोरिया बसु का पता लगाने के लिए गृह मंत्रालय को एक औपचारिक प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया है. इसे विदेश मंत्रालय (MEA) या मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा.

मुख्य सह-आरोपी विक्टोरिया बसु के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है. पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि शिकायतकर्ता द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि आगे की जरूरी कार्रवाई तय की जा सके.

यह भी पढ़ें | आस्था बड़ी या रोजी रोटी कमाने का हक? मंदिर के पास नॉनवेज बैन पर सरकार ने हाई कोर्ट में रखी ये दलीलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Red Corner Notice, Extradition Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com