विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर के हवा में पलटी मारकर कैच पकड़ने वाले वीडियो ने उड़ाए होश, अब सामने आई पूरी सच्चाई

दावा किया जा रहा है कि यह कैच हरमनप्रीत कौर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में लपका है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

हरमनप्रीत कौर के हवा में पलटी मारकर कैच पकड़ने वाले वीडियो ने उड़ाए होश, अब सामने आई पूरी सच्चाई
हरमनप्रीत कौर का यह वीडियो देखकर आंखें फटी रह जाएंगी.
X/Twitter

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला क्रिकेटर हवा में उछलकर और बैकफ्लिप मारते हुए हैरतअंगेज कैच लपकती नजर आ रही है. कई यूजर इसे कप्तान हरमनप्रीत कौर का कैच बताकर शेयर कर रहे हैं और इसे क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच बता रहे हैं. हालांकि, अगर आप भी इसे किसी असली मैच का नजारा समझ रहे हैं, तो जान लीजिए कि यह दावा पूरी तरह गलत है.

वीडियो का सच

दरअसल, इंटरनेट पर धूम मचा रही यह क्लिप किसी मैच की नहीं, बल्कि एआई जेनरेटेड है. असली मैदान पर ऐसा कोई कैच नहीं लिया गया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके इस वीडियो को इस तरह तैयार किया गया है कि पहली नजर में यह बिल्कुल असली मैच का सीन जैसा दिखाई देता है. फैंस के इस पर तुरंत यकीन करने की बड़ी वजह यह भी है कि हरमनप्रीत कौर मैदान पर अपनी शानदार फिटनेस और फील्डिंग के लिए जानी जाती हैं.

डीपफेक वीडियो का खतरा

आजकल डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके किसी भी मशहूर हस्ती का चेहरा और आवाज हूबहू बनाकर नकली वीडियो तैयार कर दिए जाते हैं. हालांकि, इस कैच वाले वीडियो को कई लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए शेयर कर रहे हैं, लेकिन यह तकनीक बहुत खतरनाक है. इससे गलत जानकारी फैलती है और बिना सोचे-समझने वाले फैंस आसानी से इसके झांसे में आ जाते हैं. इसीलिए एआई से बने ऐसे भ्रामक वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे फैंस को सावधान रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में 11 दिन, भारत में 1 साल; जानिए 3 लाख के Apple iPhone Duo खरीदने के लिए किस देश में कितना समय लगेगा?

यह VIDEO भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harmanpreet Kaur, Viral Viral, AI, Catch, Indian Cricketer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com