विज्ञापन

PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!'

NDTV वर्ल्ड समिट को संबोधित करते हुए गुरुवार को पीएम मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट का भी जिक्र किया और कहा इसे आपको बार-बार याद दिलाना पड़ता है.

NDTV वर्ल्ड समिट को संबोधित करते पीएम मोदी.
NDTV
  • PM मोदी ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा कि भारत में 3.5 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति बन चुकी हैं.
  • उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लगभग 70 लाख नई नौकरियां सृजित की गई हैं.
  • पीएम मोदी ने बताया कि मिडिल क्लास के लिए 12 लाख तक की आय पर टैक्स पूरी तरह से समाप्त किया गया है.
नई दिल्ली:

'जो मिला वो हजम, ऐसे नहीं चलता है', गुरुवार को NDTV वर्ल्ड समिट को संबोधित करते हुए PM मोदी ने जब यह कहा तो पूरे हॉल में हंसी की लहर तैर गई. अपने संबोधन में गंभीर विषयों पर बात करते-करते पीएम मोदी का हल्के-फुल्के अंदाज में मजाकिया बयान देना उनकी भाषण शैली की एक विशिष्ट पहचान है. जो गुरुवार को NDTV के मंच पर भी दिखी. पीएम मोदी ने NDTV वर्ल्ड समिट को संबोधित ग्लोबल साउथ, दुनिया की व्यवस्था, भारत की ग्रोथ रेट, एआई की दुनिया जैसी गंभीर विषयों पर बात रखी. 

इस बीच उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत में किए गए कामों का भी उल्लेख किया. इसी उल्लेख के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिससे सामने बैठे लोगों की हंसी छूट गई. 

12 लाख टैक्स छूट की पीएम मोदी ने दिलाई याद

पीएम मोदी ने कहा, "हमारे गांवों में साढ़े तीन करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं. और हम 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत बहुत कम समय में ही करीब 70,00,000 नई जॉब क्रिएट किए हैं. मिडिल क्लास के लिए 12 लाख तक की आय पर टैक्स जीरो हुआ है. और ये बात आप लोगों को बार-बार याद कराना पड़ता है. जो मिला वो हजम, ऐसा नहीं चलता है."

भारत सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं... पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, देश में रोजगार के नए मौके भी बन रहे हैं. साथियों एक समय था, जब दुनिया भारत को वर्ल्ड बैंक ऑफिस कहती थी. लेकिन आज का भारत सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं है, हम दुनिया के लिए इनोवेट कर रहे हैं, डिजाइन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कि विश्व व्यवस्था बदल रही है और ‘ग्लोबल साउथ' की आवाज को उचित स्थान देने के लिए बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार जरूरी है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम बड़े सपने देखेंगे, हर चुनौती को अवसर में बदलेंगे और हर संकल्प को पूरा करेंगे. हमारी ताकत हमारा आत्मविश्वास है और हमारी प्रेरणा 140 करोड़ देशवासियों के सपने हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम नवाचार करेंगे, नये रास्ते बनाएंगे, नयी ऊंचाइयों को छुएंगे और भारत की सफलता को दुनिया की सफलता से जोड़ेंगे.''

यह भी पढ़ें - 'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV World Summit 2026, PM Modi NDTV World Summit, PM Modi In NDTV World Summit, 12 Lakh Tax Exemption, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com