विज्ञापन

IND vs NZ 1st T20I: 'हमने पहले ही बना लिया था प्लान', ऐतिहासिक जीत के बाद संजू सैमसन का बड़ा खुलासा

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की और संजू जीत के हीरो रहे.

IND vs NZ 1st T20I: 'हमने पहले ही बना लिया था प्लान', ऐतिहासिक जीत के बाद संजू सैमसन का बड़ा खुलासा
ऐतिहासिक जीत के बाद संजू सैमसन का बड़ा खुलासा

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैगली ओवल में गुरुवार को खेले गए मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करके टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सबसे बड़ा रन-चेज पूरा करने के बाद, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि अभिषेक शर्मा के साथ उनकी तूफानी ओपनिंग साझेदारी के पीछे कोई बहुत बड़ी रणनीति नहीं थी.

संजू ने 33 गेंदों में 67 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा (12 गेंदों में 29 रन) के साथ बतौर सलामी जोड़ी 93 रन की साझेदारी की. उनके आउट होने के बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन और नमन धीर के नाबाद 42 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई.

शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में सैमसन ने कहा,"हम मैदान पर आपस में काफी बातचीत करते हैं, लेकिन असल में उसका कोई खास मतलब नहीं होता. हम बस गेंद को देखते हैं और जोर से हिट करते हैं. यह तरीका हमारे लिए बहुत कारगर रहा है. मुझे अभिषेक के साथ ओपनिंग करना पसंद है."

जब भारत को रन-चेज में एक शानदार शुरुआत मिली, तो संजू और अभिषेक को लगा कि वे मैच को जल्दी खत्म कर सकते हैं. सैमसन ने बताया,"गेंद काफी स्विंग हो रही थी, खासकर दूसरी पारी में तो कुछ ज्यादा ही, लेकिन पिच से गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आ रही थी. इसलिए, मुझे और अभिषेक को बस यही लगा कि हमें अपना पोस्चर सही रखना है और पावरप्ले में सकारात्मक इरादे के साथ खेलना है."

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आगे कहा,"एक बार जब हमें शानदार शुरुआत मिल गई, तो हमें लगा कि मैच को हम बहुत जल्दी खत्म कर सकते हैं. छह ओवर में लगभग 90 रन - आज हमें बहुत बढ़िया शुरुआत मिली. इसलिए मुझे लगता है कि हम बस अपना पूरा जोर लगाना चाहते थे."

हैगली ओवल में खचाखच भरे दर्शकों के सामने मिली इस जीत को सैमसन ने पूरी टीम की सामूहिक कोशिश बताते हुए कहा,"बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे लगता है कि हम अभी उसी पल में हैं, जब हमने मैच जीता है. आप चाहे जो भी योगदान दें, जीतने वाली टीम का हिस्सा होना हमेशा अच्छा लगता है. इसलिए, यह हम सभी का एक बेहतरीन योगदान था. आज का मैच पूरी तरह से एक टीम गेम था. मुझे बहुत खुशी है कि हमने सीरीज की शुरुआत इतनी अच्छी तरह से की है."

सैमसन ने बताया कि विकेटकीपिंग करने से उन्हें पिच का अंदाजा जल्दी मिल गया था, लेकिन जब भारत बल्लेबाजी करने उतरा, तब तक हालात काफी बदल चुके थे.

यह भी पढ़ें: हैरी ब्रूक नंबर-1, सचिन से आगे सहवाग, टॉप-4 में दो भारतीय, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें: डेब्यू में झटके 11 विकेट, भारत को बनाया टी20 चैंपियन, सिर्फ 8 मैच में खत्म हो गया इंटरनेशनल करियर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, Cricket, India, New Zealand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com