NDTV World Summit 2026: नेपाल के वित्त मंत्री ने भारत के 'विकसित भारत 2047' अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि नेपाल चाहता है कि भारत आगे बढ़े, उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत हो और वह अपने पड़ोसी देशों के लिए भी नए अवसर पैदा करे. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध अपने आप नहीं बनते, बल्कि उन्हें लगातार मजबूत करना पड़ता है. इसके लिए व्यापार और आर्थिक सहयोग अहम हैं.
डॉ. वाग्ले ने कहा कि जैसे-जैसे भारत का मीडिल क्लास समृद्ध होगा, उसकी खर्च करने की क्षमता भी बढ़ेगी. भारतीय लोग दुनिया के अलग-अलग देशों में घूमने जाएंगे. नेपाल को उम्मीद है कि भारतीय पर्यटक उसके खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में आएंगे.