NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात

  • 38:44
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

NDTV World Summit 2026: एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध! यह बात BAPS के इंटरनेशनल स्पोक्सपर्सन और अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर के प्रमुख पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV World Summit 2026 के मंच से कही. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में मशीनों की बढ़ती ताकत के बीच एक बड़ा सवाल यह है कि इंसान होने का असली मतलब क्या है. क्या सिर्फ बुद्धिमत्ता ही इंसान की पहचान है या आस्था और चेतना भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं. NDTV World Summit 2026 के दूसरे और आखिरी दिन के पहले सत्र में इसी सवाल पर चर्चा हुई. 'Beyond Intelligence: AI, Faith and the Meaning of Being Human' विषय पर हुए इस सत्र में पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने अपने विचार रखे. इस चर्चा में AI के बढ़ते प्रभाव के बीच इंसानियत, आस्था और मानवीय मूल्यों की अहमियत पर बात हुई. इस सत्र को NDTV के सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर आदित्य राज कौल ने मॉडरेट किया. 

संबंधित वीडियो