Rashifal LIVE, 6 June 2026: आज यानी 6 जून को चंद्रमा दिन के समय मकर राशि में रहकर आपके दायित्वों की परीक्षा लेंगे और शाम 7 बजे के बाद शनि की ही दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे. ग्रहों के इन चाल परिवर्तन से परिस्थितियों में बड़ा सुधार होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति के संयोग बन सकते हैं. इसके अलावा कुछ राशियों को वाद-विवाद से भी बचना होगा. इसी कड़ी में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें सभी का राशिफल...
सभी 12 राशियों का राशिफल जानने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ
Aaj ka Rashifal 06 June 2026 LIVE Updates: जानिए सभी 12 राशियों के उपाय और शुभ रंग
1. मेष राशि
उपाय: सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें और शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं.
शुभ रंग: लाल और सफेद.
2. वृषभ राशि
उपाय: सुबह तुलसी के पौधे में जल दें और शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक रखें.
शुभ रंग: हल्का हरा और क्रीम.
3. मिथुन राशि
उपाय: सुबह गाय को हरी घास खिलाएं, कुछ समय के लिए ध्यान लगाएं.
शुभ रंग: हरा और आसमानी.
4. कर्क राशि
उपाय: सुबह चावल का दान करें और शाम को घर में शंख बजाएं.
शुभ रंग: सफेद और हल्का नीला.
5. सिंह राशि
उपाय: सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें और शाम को घर में कपूर जलाकर वातावरण शुद्ध करें.
शुभ रंग: सुनहरा और हल्का नीला.
6. कन्या राशि
उपाय: सुबह तुलसी को जल अर्पित करें और शाम को घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं.
शुभ रंग: हल्का हरा और क्रीम.
7. तुला राशि
उपाय: सुबह मां दुर्गा के मंदिर में लाल पुष्प चढ़ाएं और शाम को घर में कपूर जलाकर वातावरण शुद्ध करें.
शुभ रंग: गुलाबी और हल्का नीला.
8. वृश्चिक राशि
उपाय: सुबह हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं और शाम को पीपल के पास दीपक जलाएं.
शुभ रंग: गहरा लाल और नीला
9. धनु राशि
उपाय: सुबह पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करें और शाम को घर में दीपक जलाएं.
शुभ रंग: पीला और आसमानी.
10. मकर राशि
उपाय: अधिक तला भुना खान-पान से बचें. शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें.
शुभ रंग: नीला और स्लेटी
11. कुंभ राशि
उपाय: सुबह पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें और शाम को घर के उत्तर दिशा में दीपक जलाएं.
शुभ रंग: नीला और बैंगनी
12. मीन राशि
उपाय: सुबह तुलसी को जल दें और शाम को घर में शंख बजाकर वातावरण शुद्ध करें.
शुभ रंग: समुद्री हरा और सफेद.
Astrology LIVE: पढ़ें मीन राशि का टैरो कार्ड राशिफल
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा. संपत्ति, करियर और नौकरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. आपकी मेहनत, लगन और कार्यशैली आपको नई उपलब्धियां दिला सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रिश्तों में प्रेम, सम्मान तथा नजदीकियां बढ़ेंगी.
Astrology LIVE: पढ़ें कुंभ राशि का टैरो कार्ड राशिफल
आज सावधानी, गोपनीयता और समझदारी के साथ आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा. व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों में अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखें. कार्यक्षेत्र में नई तकनीकों और बेहतर कार्यशैली से प्रगति के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, वहीं परिवार और प्रेम संबंधों में सुखद समय व्यतीत होने की संभावना है.
Astrology LIVE: पढ़ें मकर राशि का टैरो कार्ड राशिफल
परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता देने से मानसिक संतोष मिलेगा. संतान सुख, रिश्तेदारों के आगमन और पारिवारिक खुशियों से घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और किसी महत्वपूर्ण परियोजना की सफलता सराहना दिला सकती है.
Astrology LIVE: पढ़ें धनु राशि का टैरो कार्ड राशिफल
पारिवारिक और वैवाहिक संबंधों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी रहेगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, वहीं निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. साझेदारी और रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना सफलता की कुंजी रहेगा.
Astrology LIVE: पढ़ें वृश्चिक राशि का टैरो कार्ड राशिफल
इस समय कुछ पारिवारिक या करीबी संबंधियों से जुड़े मामले उलझ सकते हैं. समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें. पारिवारिक विवादों को समय रहते निपटा लेना बेहतर रहेगा. संतान की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. उनका उचित मार्गदर्शन कर उन्हें आगे की परेशानियों से दूर किया जा सकता है.
Astrology LIVE: पढ़ें कन्या राशि का टैरो कार्ड राशिफल
रिश्तों में समझदारी और भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखना जरूरी रहेगा. परिवार से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और अनावश्यक विवादों से बचें. कार्यक्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारियों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर सराहना मिलेगी. आर्थिक मामलों और निवेश में सावधानी बरतें, वहीं स्वास्थ्य के लिए तनाव पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा.
Aaj ka Rashifal 6 June LIVE: पढ़ें तुला राशि का टैरो कार्ड राशिफल
समय की अनुकूलता आपके कार्यों को गति देगी और लंबे समय से रुकी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगी. संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होने के संकेत हैं. नौकरी में पदोन्नति, वेतन वृद्धि या व्यवसाय में नए अवसर उत्साह बढ़ा सकते हैं. पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल बना रहेगा और रिश्तों में मधुरता तथा आपसी समझ मजबूत होगी.
Astrology LIVE: पढ़ें सिंह राशि का टैरो कार्ड राशिफल
समय पर निर्णय लेने और टालमटोल की आदत छोड़ने की आवश्यकता रहेगी. नकारात्मक सोच और जिद्दी व्यवहार अच्छे अवसरों को हाथ से निकलवा सकता है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं, तभी सफलता और पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य और रिश्तों के प्रति भी सजग रहें तथा जीवन में मिली उपलब्धियों के प्रति कृतज्ञता का भाव बनाए रखें.
Astrology LIVE: पढ़ें कर्क राशि का टैरो कार्ड राशिफल
परिवार और बच्चों से जुड़े मामलों में सजग रहना आवश्यक होगा. सकारात्मक सोच और नए लोगों से मुलाकात आपके कार्यों में सुधार और नई संभावनाएं लेकर आएगी. व्यवसाय में गोपनीय जानकारी और दस्तावेजों को सुरक्षित रखें तथा सभी कार्यों पर नजर बनाए रखें.
Astrology LIVE: पढ़ें मिथुन राशि का टैरो कार्ड राशिफल
पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लेना लाभदायक रहेगा. बड़ों के अनुभव और मार्गदर्शन से कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा.
Astrology LIVE: पढ़ें वृषभ राशि का टैरो कार्ड राशिफल
परिवार में सुखद और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहेगा. किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी, तैयारी और व्यवहार कुशलता सफलता दिलाने में सहायक रहेगी.
Astrology LIVE: पढ़ें मेष राशि का टैरो कार्ड राशिफल
रुके हुए कार्यों में अचानक गति आने से राहत मिलेगी. अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें और दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें. व्यावसायिक क्षेत्र में नए अवसर और अनुबंध मिलने की संभावना है. परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण और व्यवहार में संतुलन रखना लाभदायक रहेगा.
Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 9 का राशिफल
मूलांक 9: आज आपकी साहस और ऐतिहासिक निर्णय की वजह से आपको कार्य में लाभ हो सकता है. गुस्सा या ईगो में फैसला लेना बेहतर नहीं होगा. आज आपके करियर में आपको कोई बेहतर जिम्मेदारी निभाने का मौका मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है. आज एक बेहतर टीम लीडर के रूप में आप काम करेंगे.
Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल
मूलांक 8: शनि और राहु का यह संयोजन आपके जीवन में कड़ा संघर्ष, मेहनत और रणनीतिक रूप से आपको मजबूत बनाने आ रहा है. आज आपके द्वारा किए गए कार्यों को वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा काफी गंभीरता से निगरानी की जाएगी. शुरुआती विवाद के बाद आज आपको अचानक प्रमोशन या कोई बेहतर जिम्मेदारी की जा सकती है.
Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 7 का राशिफल
मूलांक 7: आज आप अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सक्रिय रहेंगे. एंजेल गाइडेंस मिलने की वजह से आपको सही दिशा में जाने का ज्ञान हो सकेगा. अनेकों चिंता और गलतफहमी आपको भटकाने का प्रयास कर सकती हैं. इनके बीच अपने लिए स्थायित्व की तरफ ले जाना ही आज आपका मुख्य उद्देश्य रहेगा.
Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 6 का राशिफल
मुलांक 6: आज आपका नेचर काफी अट्रैक्टिव रहेगा. लोगों को आपसे बात करने में आनंद की प्राप्ति होगी. व्यवसाय में आपकी उपस्थिति से लाभ प्राप्त होगा. किसी भी निर्णय को भावनात्मक आधार पर जज ना करें. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल
मूलांक 5: आपकी कम्युनिकेशन स्किल और आपका थिंक टैंक दोनों ही आज जबरदस्त रूप से काम करेंगे आज आप लोगों को प्रभावित कर सकेंगे. आज निर्णय लेते समय आपको धैर्य रखना होगा.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल
मूलांक 4: आपका माइंडसेट जबरदस्त तरीके से काम करेगा. लोगों की सोच आपके विचारों के आगे कहीं नहीं टिकेगी. कई जटिल परिस्थितियों में आज आप समाधान निकालकर दे सकते हैं. किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें. अपॉर्चुनिटी को आते ही कैच करें.
Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल
मूलांक 3: ऑफिस में अथॉरिटी से जुड़े लोग आपकी जिम्मेदारियां में फेरबदल कर सकते हैं. आपके द्वारा आयोजित किसी बैठक या प्रेजेंटेशन में आज कामयाबी मिल सकती है. ऑफिस में सहकर्मियों एवं उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा. आज आपकी क्रिएटिविटी से प्रभावित होकर लोग आपसे सीखने की इच्छा रखेंगे.
Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 2 का राशिफल
मूलांक 2: आज आपके ज्ञान और मानसिक संतुलन में काफी मजबूती होगी. आपके अंदर लोगों की फीलिंग्स को समझने की शक्ति होगी. आज आप काफी सेंसिटिव रह सकते हैं, साथ ही ओवर थिंकिंग और मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं से आपको बचना होगा.
Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल
मूलांक 1: आज अपने जीवन में कुछ बेहतर और नियम और परंपरा से अलग करने का प्रयास करेंगे. जटिल कार्यों में आज आपके प्रयासों से कामयाबी मिल सकती है. आपकी नेतृत्व क्षमता आज आपको कई अवसर प्रदान कर सकती है.
Daily Horoscope LIVE: मीन राशि का राशिफल
सुबह के समय कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी दी सकती है. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और किसी छोटे आयोजन की योजना बन सकती है. किसी रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है. आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा बेहतर होगी.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: कुंभ राशि का राशिफल
दिन की शुरुआत जिम्मेदारियों और कामकाज पर केंद्रित रहेगी, जबकि शाम के बाद मन अधिक स्वतंत्र और सक्रिय महसूस करेगा. सुबह का समय कार्यक्षेत्र में गंभीरता और अनुशासन की मांग करेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों में सुबह थोड़ी दूरी या उलझन महसूस हो सकती है, लेकिन शाम के बाद संबंधों में स्पष्टता आएगी.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: धनु राशि का राशिफल
ग्रहों का चाल परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए व्यावहारिक सोच और सामाजिक विस्तार दोनों को प्रभावित करेगा. सुबह का समय कामकाज, अनुशासन और जिम्मेदारियों से जुड़ा रहेगा, जबकि शाम के बाद नए संपर्क और विचारों से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. शाम के बाद किसी मित्र या नेटवर्क से उपयोगी जानकारी मिल सकती है, जिससे आगे लाभ के अवसर बनेंगे.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: वृश्चिक राशि का राशिफल
सुबह का समय जिम्मेदारियों और कामकाज पर केंद्रित रहेगा, जबकि शाम के बाद मित्रता और नए संपर्क बढ़ सकते हैं. दिन की शुरुआत कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने का दबाव रह सकता है. प्रेम संबंधों में शुरुआत में हल्का तनाव या दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन शाम के बाद स्थिति सुधर जाएगी.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: तुला राशि का राशिफल
यह ग्रह स्थिति तुला राशि वालों के लिए जिम्मेदारी और सामाजिक विस्तार दोनों तरह के अनुभव लेकर आएगी. सुबह का समय अनुशासन, कामकाज और व्यावहारिक फैसलों पर केंद्रित रहेगा, जबकि शाम के बाद मित्रता, नेटवर्क और नए अवसरों में वृद्धि संभव है. शाम के बाद किसी नए संपर्क या मित्र के माध्यम से लाभकारी सूचना मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए सुबह ध्यान भटकने की संभावना है.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: कन्या राशि का राशिफल
सुबह का समय कार्यों में अनुशासन और जिम्मेदारी बढ़ाएगा, जबकि शाम के बाद मित्रों और नए संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं. कार्यस्थल पर दिन की शुरुआत व्यस्तता के साथ होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करना जरूरी रहेगा. शाम के बाद किसी अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है. अविवाहित लोगों को किसी नए व्यक्ति से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: सिंह राशि का राशिफल
सुबह का समय जिम्मेदारियों और अनुशासन की मांग करेगा, जबकि शाम के बाद नए विचार और सामाजिक जुड़ाव बढ़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में पूरी एकाग्रता रखनी होगी. व्यापार करने वालों के लिए सुबह का समय स्थिर रहेगा. आर्थिक स्थिति दिनभर मिश्रित रहेगी. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: आज का कर्क राशिफल
सुबह का समय जिम्मेदारियों और कार्य दबाव से भरा रह सकता है, जबकि शाम के बाद सामाजिकता और राहत बढ़ेगी. आपकी मेहनत और धैर्य स्थिति को संभालने में मदद करेंगे. परिवार में छोटी बातों पर संवेदनशीलता बढ़ सकती है, लेकिन संवाद से समाधान संभव होगा.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: आज का मिथुन राशिफल
दिन की शुरुआत कार्यभार और नियमों के पालन से जुड़ी रहेगी, जबकि शाम के बाद विचारों में तेजी और नए अवसरों की झलक मिल सकती है. सुबह कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा. परिवार में हल्की-सी अनबन हो सकती है, लेकिन बातचीत से स्थिति सामान्य हो जाएगी.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: आज का वृषभ राशिफल
सुबह का समय कामकाज और जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगेगा, जबकि शाम के बाद सामाजिक संपर्क और नए अवसर सामने आ सकते हैं. नए फैसलों में जल्दबाजी से बचना उचित रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन शाम के बाद धन प्राप्ति के संकेत मजबूत हो सकते हैं.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: आज का मेष राशिफल
शुरुआती समय में जिम्मेदारियों का दबाव अधिक रहेगा, जबकि शाम के बाद मानसिक राहत और नए विचारों का प्रवाह बढ़ सकता है. ऑफिस में लंबित कार्य तेजी से निपटाने का दबाव बनेगा. घर के वातावरण में हल्की-फुल्की बहस हो सकती है, जिसे शांत बातचीत से सुलझाया जा सकेगा. थकान और मानसिक बोझ महसूस हो सकता है.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: नोट कर लें आज का अशुभ मुहूर्त
- सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा.
- सुबह 06:00 से 07:30 बजे तक गुलिक काल रहेगा.
- दोपहर 01:30 से 03:30 बजे तक यमगंड रहेगा.
Rashifal LIVE Updates: आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक.
अमृत काल: रात्रि 08 बजकर 43 मिनट से रात्रि 10 बजकर 26 मिनट तक.
ब्रह्म मुहूर्त:सुबह 3 बजकर 52 मिनट से 4 बजकर 38 मिनट तक.
Rashifal 06 June 2026 LIVE: आज की तिथि और योग
आज यानी 6 जून, दिन शनिवार को ज्येष्ठ अधिक कृष्ण मास की षष्ठी तिथि रहेगी. ये तिथि कल यानी 7 जून को सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. साथ ही श्रवण नक्षत्र सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा. इसके अलावा इन्द्र योग सुबह 10 बजकर 05 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वैधृति योग का आरंभ हो जाएगा.