विज्ञापन

Numerology Prediction 6, 6 June 2026: कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से हो सकता है तनाव!

आज के दिन का अंक 4 और मूलांक 6 यानी राहु और शुक्र का संयोजन आपके जीवन में रिश्तों और व्यवसाय के साथ कंफर्ट, सौंदर्य, धन आदि क्षेत्र में संतुलन बनाने के लिए है. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 6, 6 June 2026: कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से हो सकता है तनाव!
मूलांक 6: सुख-सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का दिन

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपका नेचर काफी अट्रैक्टिव रहेगा. लोगों को आपसे बात करने में आनंद की प्राप्ति होगी. व्यवसाय में आपकी उपस्थिति से लाभ प्राप्त होगा. किसी भी निर्णय को भावनात्मक आधार पर जज ना करें. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी पर्सनालिटी काफी स्ट्रांग फील होगी. लोगों को आपके रहने से काफी सहयोग की प्राप्ति होगी. होटल इंडस्ट्री हॉस्पिटैलिटी से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक है.ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. काफी समय से पेंडिंग आपका प्रमोशन हो सकता है. आपका ध्यान काम को नीतिबद्ध तरीके से पूरा करने पर होना चाहिए. आज आपके अट्रैक्शन की वजह से ग्राहकों के साथ आपके संबंध बेहतर हो सकते हैं. व्यवसाय में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. क्लाइंट डीलिंग में आज आपको सफलता हासिल होगी. पार्टनरशिप के बिजनेस में आज लाभ के अवसर होंगे. साथ ही पार्टनर के साथ सभी नीतियां स्पष्ट रखें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आमदनी बेहतर होगी. अन्य दिनों की अपेक्षा आज एडिशनल इनकम के सोर्सेस मिल सकते हैं. अनावश्यक रूप से खरीदारी और खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. भावनाओं में आकर किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल कमिटमेंट और इन्वेस्टमेंट से बचें. परिवार से संबंधित किसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए आज आपका धन खर्च हो सकता है. भोग विलासिता पर आप काफी खर्च कर सकते हैं. सेल्फ अट्रैक्शन और सोशल इमेज को मजबूत करने के लिए आज खर्च किया जा सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति नजदीकियां और पॉजिटिविटी बढ़ेगी. लव लाइफ के लिए आज का दिन काफी बेहतर है. एक दूसरे के साथ प्रीमियम टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. पुरानी गलतफहमी आज कम्युनिकेशन से खत्म हो सकती हैं. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की ज्यादा संभावना है. इसलिए सावधान रहें. पारिवारिक आवश्यकताओं का ध्यान रखें अन्यथा तनाव हो सकता है.पार्टनर के साथ शाम के समय आउटिंग या खाने-पीने मौज मस्ती के लिए समय निकालें.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky Color / शुभ रंग : सफेद 

आज का उपाय : घर के पास किसी मंदिर में गुप्त रूप से गुलाब के इतर अथवा धूपबत्ती का दान करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com