Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आप अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सक्रिय रहेंगे. एंजेल गाइडेंस मिलने की वजह से आपको सही दिशा में जाने का ज्ञान हो सकेगा. अनेकों चिंता और गलतफहमी आपको भटकाने का प्रयास कर सकती हैं. इनके बीच अपने लिए स्थायित्व की तरफ ले जाना ही आज आपका मुख्य उद्देश्य रहेगा.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : शोध, ज्योतिष, लेखन और गहन अध्ययन से संबंधित जातकों को आज विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है. आज आप बैकहैंड टीम की तरह बेहतर कार्य कर सकेंगे. यदि नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कामयाबी मिल सकती है. आपके उच्च अधिकारियों से आज विवाद संभव है. इसलिए बातचीत करते समय सौम्यता और शालीनता बनाए रखें. आज व्यवसाय के लिए नई स्ट्रेटजी बनाने का समय है. ऑनलाइन बिजनेस या डिजिटल मार्केट से लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यापार के विस्तार के लिए आज कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है. पार्टनरशिप करते समय सभी नियम और शर्तें लिखित रूप से बनाएं.
Finance / फाइनेंस: फाइनेंशियल एनर्जी में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा. लेनदेन संबंधित मामलों में संयम रखें. ऑनलाइन फ्रॉड या स्कैमर से सावधान रहने की आवश्यकता है. शार्ट मनी या क्विक प्रॉफिट के चक्कर में ना पड़े. पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से आज आपको लाभ की प्राप्ति होगी. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लानिंग आज आपको बेहतर परिणाम दे सकती है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी फिलिंग्स काफी नेगेटिव रह सकती है. कम्युनिकेशन गैप और साइलेंट रहने की वजह से आपकी बातों को गलत लिया जा सकता है. ओपन कम्युनिकेशन आज आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. अविवाहित लोगों का आकर्षण आज बैराग्य की तरफ हो सकता है. आज आपका मन एकांत में रहने का करेगा, लेकिन आपको अपने जीवन साथी के लिए वक्त निकाल कर उसकी केयर करने की आवश्यकता है. कम्युनिकेशन गैप की वजह से आप लोगों के बीच में विवाद की स्थिति हो सकती है. आज आपको दूसरे के साथ बात करते समय संयम बरतना होगा. अपना होगा मानसिक थकान और स्ट्रेस आप पर हावी हो सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी
आज का उपाय : आज जरुरतमंद लोगों में कपड़ों का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं