विज्ञापन

Numerology Prediction 9, 6 June 2026: आज ईगो में लिए निर्णय से हो सकता है नुकसान, बिज़नेस में मिलेगा बड़ा धनलाभ!

आज के दिन का अंक है 4 है और मूलांक 9 जो राहू और मंगल की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आपको आपकी लीडरशिप में किसी के भी सामने प्रतिस्पर्धा में जीत मिल सकती है. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9, 6 June 2026: आज ईगो में लिए निर्णय से हो सकता है नुकसान, बिज़नेस में मिलेगा बड़ा धनलाभ!
मूलांक 9: आज लीडरशिप और प्रतिस्पर्धा में जीत के संकेत

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपकी साहस और ऐतिहासिक निर्णय की वजह से आपको कार्य में लाभ हो सकता है. गुस्सा या ईगो में फैसला लेना बेहतर नहीं होगा. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपके करियर में आपको कोई बेहतर जिम्मेदारी निभाने का मौका मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है. आज एक बेहतर टीम लीडर के रूप में आप काम करेंगे. साथ ही नई नौकरी के इंटरव्यू में आपको कामयाबी मिलेगी. ऑफिस में साथी कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. अपने विचार और कार्य प्रणाली को स्पष्ट रूप से सबके सामने प्रस्तुत करें. व्यापार में आज आपको अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है. गुप्त प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें. साझेदारी में आज स्पष्ट लेनदेन और नीतियों से व्यापार मजबूत होगा.

Finance / फाइनेंस: आज वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है. अचानक आपको कोई बड़े धन लाभ का मौका मिलेगा. काफी समय से प्रयास कर रहे कार्य में आज आर्थिक लाभ हो सकता है. रिस्की इन्वेस्टमेंट से आज आपको बचकर रहना होगा. छोटे भाई बहनों पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. फाइनेंशियल मैनेजमेंट करना आपके लिए विशेष लाभकारी होगा. यदि आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको कोई बेहतर योजना मिल सकती है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी फिलिंग्स काफी आक्रामक रहेगी. छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना होगा. प्रेम संबंधों में आज आपका नेचर सेंसिटिव रहेंगा. किसी की बात को दिल पर ना लें. आज अनमैरिड लोगों के लिए रिश्ते की बात बन सकती है. जीवनसाथी के साथ समझदारी आपके रिश्ते को मजबूत बना सकती है. अन्यथा गुस्से की वजह से आपका संबंध बिगड़ सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : महरून 

आज का उपाय : दक्षिण मुखी हनुमान जी के सम्मुख चमेली के तेल का दिया जला कर, हनुमान चालीसा का पाठ करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com