विज्ञापन
20 days ago

India Squad Announcement: आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. आगामी दौरों के लिए श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. यहीं नहीं देश के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यंवशी को भी तीनों टीमों में शामिल किया गया है. सूर्या की टीम से छुट्टी हो गई है. हार्दिक पंड्या का नाम भी नदारद है. मगर वह क्यों टीम से बाहर हैं. इसके बारे में कोई ठोस जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है.

आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश राणा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी. 

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई , हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह. 

इन प्रमुख दौरों के लिए हुआ है टीम का ऐलान 

1 - आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज
2 - इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज
3 - जापान में खेले जाने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए 

Here are the of India's Squad Announcement for Ireland and England T20Is, Asian Games 2026

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: 8 साल बाद केवल दूसरी बार भारत से खेल रहे अफगानिस्तान के ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू की कहानी

India Squad LIVE Updates: एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

India Squad LIVE Updates: आयरलैंड टूर के लिए भारतीय टीम

India Squad LIVE Updates: इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय टीम

India Squad LIVE Updates: वैभव को मिला मौका, श्रेयस बने टीम इंडिया के नए T20I कप्तान, सूर्या की छुट्टी

श्रेयस अय्यर को आगामी तीनों सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा के कंधों पर रखी गई है. वैभव सूर्यवंशी का तीनों फॉर्मेट में चुनाव किया गया है. 

India Squad LIVE Updates: 26 से शुरू हो रहा है भारत का UK टूर

भारत का यूनाइटेड किंगडम दौरा 26 जून से शुरु हो रहा है. यहां आयरलैंड के खिलाफ पहले भारतीय टीम दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. उसके बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल और तीन तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. 

India Squad LIVE Updates: कुल चार सीरीज के लिए होगा टीम का ऐलान

आयरलैंड के खिलाफ भारत की दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज

एशियाई खेल 2026 के लिए भारत की टी20 टीम

श्रीलंका में खेले जाने वाले इंडिया 'ए' के दो मैच

India Squad LIVE Updates: वनडे सीरीज के लिए टीम का नहीं होगा ऐलान

आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को टी20 सीरीज के साथ-साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है. टी20 सीरीज के लिए तो भारतीय टीम का तो आज ऐलान होगा. मगर वनडे सीरीज के लिए फिलहाल नहीं. 

India Squad LIVE Updates: अक्षर, सुंदर, कुलदीप और वरुण में किसी एक की हो सकती है छुट्टी!

यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि अजीत अगरकर एंड कंपनी आयरलैंड और इंग्लैंड में होने वाली टी20 सीरीज के लिए कौन से संयोजन पर विश्वास जताती है. वहां की सीम गेंदबाजी की संभावना को देखते हुए, स्पिनरों की संख्या कम हो सकती है. ऐसे में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को टी20 टीम से बाहर किया जा सकता है. ये चारों खिलाड़ी हाल ही में टी20 फॉर्मेट में भारत के नियमित सदस्य रहे हैं.

India Squad LIVE Updates: चयनकर्ताओं ने मीटिंग शुरू की

India Squad LIVE Updates: ऑनलाइन माध्यम से चयन बैठक में भाग लेंगे श्रेयस अय्यर!

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के टी20 कप्तानी के प्रबल दावेदार श्रेयस अय्यर आज ऑनलाइन माध्यम से चयन बैठक में भाग लेंगे. 

India Squad LIVE Updates: प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचे

भारतीय खिलाड़ियों के चयन के लिए भारतीय चयनकर्ता बीसीसीआई के मुख्यालय पर पहुंच गए हैं. शुरुआती पलों में जो तस्वीर सामने आई है. उनमें प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को देखा गया है. 

India Squad LIVE Updates: टीम का ऐलान भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा

चुनी गई टीम का ऐलान भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा. बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए रिलीज में बताया गया है कि चयनकर्ताओं की मीटिंग बीसीसीआई मुख्यालय के चौथी मंजिल पर की जाएगी. 

India Squad LIVE Updates: आयरलैंड, इंग्लैंड, जापान और इंडिया 'ए' के लिए होने वाला है चयन

1 - आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज

2 - इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज

3 - जापान में खेले जाने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए 

4 - श्रीलंका में इंडिया 'ए' के दो बहुदिवसीय मैच

India Squad LIVE Updates: श्रेयस को टीम में चुना जाना कंफर्म

श्रेयस अय्यर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम का हिस्सा नहीं थे. मगर अब ऐसी पूरी संभावना नजर आ रही है कि उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया जाएगा. यहीं नहीं खबरें तो ऐसी भी सामने आ रही हैं कि अब सूर्यकुमार यादव को शायद ही टीम में मौका मिले. 

नमस्कार!

आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियन गेम्स सहित श्रीलंका दौरे पर खेले जाने वाले 'ए' मुकाबलों के लिए आज भारतीय टीम का चयन होने वाला है. जिसके लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com