'कॉक्रोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच चुके हैं. सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची सीजेपी को दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की इजाजत भी मिल गई है. इस बीच एनडीटीवी ने प्रदर्शन स्थल जंतर मंतर पहुंची है. हमने यहां जुटे लोगों और खासकर युवाओं से जानने की कोशिश की है कि ये लोग हैं कौन और किस मकसद से यहां पहुंचे हैं?
NDTV ने उनसे बात करके इन सवालों के जवाब खोजने की कोशिश की. इस खोज में सबसे पहले हमें रत्ना मिलीं. हाथों में गुलदस्ता लिए रत्ना सरकार को जवाबदेह बनाने की बात कह रही है. रत्ना ने बताया कि उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और लॉ की डिग्री ले चुकी हैं. वह अभिजीत दीपके को देखने और मिलने आई हैं.
प्रदर्शनकारी दीक्षा

रत्ना कहती हैं, "शनिवार के दिन अगर लोग खुद से यहां आए हैं तो पता चलता है कि सरकार की हर बात से लोग खुश नहीं हैं. कम से कम इस तरह के प्रदर्शन से कुछ तो सरकार को जवाबदेह बनाया जाए."
'सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है'
हरियाणा के रहने वाले और दिल्ली में प्राइवेट जॉब कर रहे राम अवतार भी जंतर मंतर पहुंचे हैं. राम अवतार बताते हैं कि उनकी बेटी खुद NEET परीक्षा की तैयारी कर रही है.

राम अवतार
रत्ना और राम अवतार कॉक्रोच जनता पार्टी से जुड़ना चाहते हैं. दोनों इस 'पार्टी' की सदस्यता लेकर काम करना चाहते हैं. रत्ना बताती हैं कि 'कॉक्रोच जनता पार्टी' के ज़रिए देश का ये पहला डिजीटल मोबलाइजेशन हैं जहां युवा अब तक केवल डिजिटल सक्रिय था लेकिन अब सोचिए वो सुबह-सुबह जंतर मंतर पहुंचा है.इस तरह के प्रदर्शन से युवाओं के भीतर गुस्से का पता चलता है."
प्रदर्शनकारी रत्ना

Photo Credit: NDTV
'कॉकरोच जनता पार्टी' की क्या मांग है?
'कॉक्रोच जनता पार्टी' का कहना है कि वह सरकार को जवाबदेह बनाना चाहते हैं. 'पार्टी' शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है. सीजेपी का नारा 'बहाने नहीं चलेंगे, चुप्पी नहीं चलेगी' है.
सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ का कहना है कि NEET पेपर लीक से 22 लाख छात्र प्रभावित, CBSE के OSM मार्किंग से 17 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं क्या सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'कॉकरोच जनता पार्टी ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ा तो पुलिस एक्शन लेगी', दिल्ली प्रदर्शन के बीच बोले किरेन रिजिजू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं