Cancer Tarot Card Horoscope 6 June 2026 Kark Tarot Card Rashifal: परिवार और बच्चों से जुड़े मामलों में सजग रहना आवश्यक होगा. सकारात्मक सोच और नए लोगों से मुलाकात आपके कार्यों में सुधार और नई संभावनाएं लेकर आएगी. व्यवसाय में गोपनीय जानकारी और दस्तावेजों को सुरक्षित रखें तथा सभी कार्यों पर नजर बनाए रखें. आर्थिक मामलों में किसी भी योजना में शामिल होने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना लाभदायक रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: संतान का मार्गदर्शन करते रहे अन्यथा उनकी किसी गतिविधि से घर में तनाव का माहौल बन सकता है. इस समय किसी भी तरह की अनावश्यक यात्रा से परहेज रखें. परिवार के आवश्यक कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता रखें. सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी कर सकते हैं.इस समय कुछ नए लोगों से मुलाकात आपकी कार्यशैली में अच्छे परिवर्तन ला सकती है. आपकी सकारात्मक सोच कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेगी. इस समय आप में कुछ और बेहतर सीखने और करने की दृढ़ इच्छा जागृत हो सकती है.
व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में सभी गतिविधियों को अपनी देखरेख में पूरा कराएं. संभव है कि किसी कर्मचारी के कारण कोई महत्वपूर्ण जानकारी लीक हो जाए और नुकसान उठाना पड़ जाएं. साझेदारी में व्यवसाय लाभदायक रहेगा . कार्य क्षेत्र में अपने कागजातों और दस्तावेजों को अच्छे से व्यवस्थित रखें. पुराने कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें .व्यवसाय विस्तार के संबंध में कुछ नए लोगों से संपर्क बना सकते हैं. जो आगे आपके व्यवसाय में लाभदायक साबित होंगे. अपने आसपास के लोगों के गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें.
स्वास्थ्य/Health: किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से निजात मिल सकती है. दिनचर्या में योगा और हल्के-फुल्के व्यायाम को शामिल करेंगे. खान-पान में सुधार ला सकतेहैं.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक लाभ की योजनाओं में शामिल होने से पूर्व जरूरी कागजात की जांच पड़ताल अच्छे से करें. दिखावे में आकर अनावश्यक खर्च न करें.
रिश्ते/Relationship: घर की आवश्यक गतिविधियों में अपना सहयोग दें. कुछ करीबी संबंधियों से मुलाकात हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं