Leo Tarot Card Horoscope 6 June 2026 Singh Tarot Card Rashifal: समय पर निर्णय लेने और टालमटोल की आदत छोड़ने की आवश्यकता रहेगी. नकारात्मक सोच और जिद्दी व्यवहार अच्छे अवसरों को हाथ से निकलवा सकता है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं, तभी सफलता और पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य और रिश्तों के प्रति भी सजग रहें तथा जीवन में मिली उपलब्धियों के प्रति कृतज्ञता का भाव बनाए रखे
व्यक्तिगत/Personal: करके किसी सदस्य के व्यवहार से निराश हो सकते हैं. कार्यों को टालने की आदत में बदलाव लाने का प्रयास करें. मिल रहे किसी अच्छे आर्थिक लाभ के अवसर को समय पर निर्णय न लेने के कारण छोड़ना पड़ सकता है. आपके जिद्दी और अड़ियल व्यवहार के चलते परिजन नाराज हो सकते हैं. परिवार की किसी भी धार्मिक या सामाजिक गतिविधि में भागीदारी नहीं करेंगे. किसी भी अच्छे विवाह प्रस्ताव को ठुकराने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले. अपने स्वभाव में बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस करेंगे.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में किसी अवसर पर ज्यादा सोच विचार करने से नुकसान हो सकता है इस समय अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट होंगे किसी अधिकारी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को समय पर पूरा न करने के कारण आपकी योग्यता पर सवाल उठ सकते हैं. नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहे.अपने नकारात्मक सोच के कारण सामने आ रहे अच्छे अवसरों और पदोन्नति से दूर हो सकते हैं. इस समय आपको अपने रवैया में सकारात्मक बदलाव लाना जरूरी है. सही समय पर सही निर्णय लेने की आदत को अपनाएं.
स्वास्थ्य/Health: स्वास्थ्य को लेकर की गई लापरवाही महंगी पड़ सकती है. समय पर इलाज न लेने के कारण छोटी सी समस्या काफी बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. अपनी टालमटोल की आदत के चलते इन अवसरों को नजरअंदाज ना करें.
रिश्ते/Relationship: जीवन में जो भी कुछ प्राप्त है. उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें. हमेशा कमी की शिकायत करना स्वभाव में नकारात्मकता को बढ़ा देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं