Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल और आपका थिंक टैंक दोनों ही आज जबरदस्त रूप से काम करेंगे आज आप लोगों को प्रभावित कर सकेंगे. आज निर्णय लेते समय आपको धैर्य रखना होगा.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आज आपका मन काफी कैलकुलेटिव रहेगा. नौकरी में आज बेहतर संवाद और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे या कोई प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है. क्लाइंट्स के साथ डील में आज आपको कामयाबी हासिल होगी. आर्गेनाइजेशन को आज आपकी वजह से लाभ होगा. ऑफिस के उच्च अधिकारी आपकी कार्य क्षमता से प्रभावित होंगे. जल्दबाजी में कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें. समस्त दस्तावेजों को अच्छी तरह चेक करें. आज व्यावसायिक ऊर्जा काफी जबरदस्त है. कोई भी कम्पटीटर आपके सामने नहीं टिक पाएगा. कोई पुराना ग्राहक या संपर्क से आज बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है. डिजिटल प्लेटफॉर्म से आपको सफलता हासिल हो सकती है. नेटवर्किंग और टेलीकॉम सेक्टर में आज कामयाबी मिलेगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी मजबूत होगी. इनकम के नए सोर्स बनेंगे. छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट से आज आपको प्रॉफिट होगा और आवश्यक खर्चों को आज कंट्रोल करना होगा. किसी मित्र अथवा संबंधी को पूर्व में दिया गया उधार आज आपको वापस मिल सकता है. एक साथ कई कार्य करने की वजह से आज आपको कई जगह से धन की प्राप्ति होगी. अपना फोकस कम पर बनाए रखें अन्यथा मल्टीटास्किंग की वजह से नुकसान भी हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी प्रेम संबंधों में कम्युनिकेशन, अट्रैक्शंस और अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी. प्रेम संबंधों को वैवाहिक जीवन की ओर ले जाने के लिए आज लंबी चर्चा हो सकती है. विवाह का प्रस्ताव आज घर में प्राप्त हो सकता है. प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन की सभी योजनाएं स्पष्ट रूप से एक दूसरे के साथ शेयर करें. काम के प्रेशर की वजह से जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे. जीवनसाथी का कोऑपरेटिव नेचर आज आपको काफी प्रेरित करेगा. परिवार में आवश्यकताओं पर चर्चा हो सकती है. एक दूसरे के साथ बेहतर कम्युनिकेशन की वजह से रिश्ते मजबूत होंगे.परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. शाम के वक्त बाहर घूमने का प्लान बन सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : पिस्ता ग्रीन
आज का उपाय : आज 325 ग्राम हरी मूंग को उबालकर उसमें चीनी और देसी घी मिलाकर किसी गाय को खिला दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं