Gemini Tarot Card Horoscope 6 June 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लेना लाभदायक रहेगा. बड़ों के अनुभव और मार्गदर्शन से कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें तथा रिश्तों में सम्मान और संतुलित व्यवहार बनाए रखें.
व्यक्तिगत/Personal: पारिवारिक जीवन में वातावरण शांत और सामान्य नजर आएगा. घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से कुछ समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे. किसी बात को लेकर पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में उनकी बात को सुनकर समझने का प्रयास करने की कोशिश करें. किसी भी तरह की बहसबाजी दोनों के रिश्तों में तनाव बना सकती है. यदि किसी स्थिति में सामने वाले की बात से सहमत नहीं है. तो शांत तरीके से अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों का व्यवहार पहले से पहले से लचीला नजर आएगा. व्यापार करने वाले जातकों के लिए ये समय नई योजनाओं पर कार्य करने की लिए उत्तम है. पुराने कर्जों को चुकाकर राहत महसूस करेंगे. किसी परियोजना में समस्या आने पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. इस समय का क्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे.
स्वास्थ्य/Health: पिता की बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. समय-समय पर उनके लिए चिकित्सक से परामर्श ले सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में किसी वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार की मदद नुकसान से बचा सकती है.व्यवसाय में बड़ा धन निवेश करने को कुछ समय के लिए स्थगित कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों को उचित सम्मान दें.उन लोगों की भावनाओं को समझें और उनकी जरूरतें पूरी करने का प्रयास अवश्य करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं