विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: संतान सुख से बढ़ेगी खुशियां, कार्यक्षेत्र में मिलेगा अधिकारियों का सहयोग

Capricorn Tarot Card Horoscope 6 June: Ten of cups की सकारात्मक ऊर्जा परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने, संतान सुख की प्राप्ति की सूचना और गलत अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया न देने की सलाह लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: संतान सुख से बढ़ेगी खुशियां, कार्यक्षेत्र में मिलेगा अधिकारियों का सहयोग
कुछ करीबी संबंधियों के आगमन से परिवार में उत्साह और उमंग का माहौल बनेगा.

Capricorn Tarot Card Horoscope 6 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal: परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता देने से मानसिक संतोष मिलेगा. संतान सुख, रिश्तेदारों के आगमन और पारिवारिक खुशियों से घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और किसी महत्वपूर्ण परियोजना की सफलता सराहना दिला सकती है. आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत हैं, जबकि रिश्तों में मधुरता बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे.

व्यक्तिगत/Personal: वर्तमान समय का सही सदुपयोग करें. महिलाएं विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगी. पारिवारिक मुद्दे पर पुनः चर्चा हो सकती है. कुछ करीबी संबंधियों के आगमन से परिवार में उत्साह और उमंग का माहौल बनेगा. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. व्यक्तिगत कार्यों के चलते व्यावसायिक यात्रा को स्थगित कर सकते हैं. इस समय परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दे सकते है. विवाह के लिए परिजनों को अपनी सहमति दे सकते हैं. 

व्यवसायिक/Professional: कार्य की अधिकता और मानसिक तनाव के चलते कुछ समय कार्य क्षेत्र से दूरी बना सकते हैं. आपने जरूरी कार्यों को घर पर रहकर पूरा करने का प्रयास करेंगे.आपकी महत्वपूर्ण परियोजना की सफलता से उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है. इस सफलता का पूरा श्रेय आपको प्राप्त होने से कुछ सहयोगियों की ईर्ष्या बढ़ सकती है.संभव हैं,कि कोई आपके खिलाफ कुछ गलत अफवाहें कार्य क्षेत्र में फैला दें. इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया न देकर शांत रहना आपकी समझदारी का परिचायक रहेगा. 

स्वास्थ्य/Health: बच्चों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेकर स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं. इस समय अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दे सकते है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: पुश्तैनी संपत्ति के बिकने से अच्छी खासी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है.इस धनराशि का उपयोग भविष्य के लिए लाभदायक योजनाओं में कर सकते है. 

रिश्ते/Relationship: परिजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं. उनके साथ समय व्यतीत कर सबकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com