Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता. शनि और राहु का यह संयोजन आपके जीवन में कड़ा संघर्ष, मेहनत और रणनीतिक रूप से आपको मजबूत बनाने आ रहा है. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके द्वारा किए गए कार्यों को वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा काफी गंभीरता से निगरानी की जाएगी. शुरुआती विवाद के बाद आज आपको अचानक प्रमोशन या कोई बेहतर जिम्मेदारी की जा सकती है. अथॉरिटी या किसी सरकारी कार्यालय में अटका हुआ कोई कार्य आज पूरा हो सकता है. गुप्त शत्रुओं पर नजर बनाए रखें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. अचानक कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो सकता है. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े जातकों के लिए आज लाभ हो सकता है. पुराने किसी जानकार व्यक्ति के द्वारा आपको कोई बड़ा ऑफर दिया जा सकता है. कंस्ट्रक्शन और प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े हुए जातकों के लिए आज विशेष लाभ होगा.
Finance / फाइनेंस : किसी कंपनी में इन्वेस्ट किया हुआ धन अथवा किसी व्यक्ति को उधार दिए गए धन में आज प्रगति देखने को मिल सकती है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज कोई बेहतर अपॉर्चुनिटी आपको प्राप्त होगी. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए बेनिफिशियल रहेगा. कोई लोन अथवा किसी की उधारी आज खत्म हो सकती है. फालतू खर्चों पर आज नियंत्रण करना होगा. भावनाओं में आकर किसी के साथ खर्चा ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपको आज अपनी फिलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आपके गंभीर नेचर को पार्टनर के द्वारा गलत महसूस किया जा सकता है. आपके पार्टनर के लिए समय और केयर दोनों देने की आवश्यकता है. अनमैरिड लोगों के लिए आज कोई रिश्ते की बात बन सकती है. लाइफ पार्टनर का आपको हर क्षेत्र में सपोर्ट प्राप्त होगा. फाइनेंशियल और फैमिली लाइफ में आज आपको संतुलन बनाकर चलना होगा. आज आप अपने पार्टनर पर अपनी जिम्मेदारियां को साझा कर सकते हैं. जोड़ों में दर्द की समस्या आपके कार्य को प्रभावित कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा
आज का उपाय : आज पीपल के वृक्ष के नीचे एक चौमुख आटे का दिया जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं