विज्ञापन

Numerology Prediction 4, 6 June 2026: करियर और फाइनेंस में आज का दिन अवसरों से भरा हुआ!

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक भी 4 है. आज राहू की ऊर्जा आपके दिन को जबरजस्त तरीके से कामयाब बना सकती है. आईए जानते हैं कि मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 4, 6 June 2026: करियर और फाइनेंस में आज का दिन अवसरों से भरा हुआ!
मूलांक 4: करियर और कारोबार में सफलता के संकेत

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज का दिन आपके लिए काफी निर्णायक और कामयाब रह सकता है. आपका माइंडसेट जबरदस्त तरीके से काम करेगा. लोगों की सोच आपके विचारों के आगे कहीं नहीं टिकेगी. कई जटिल परिस्थितियों में आज आप समाधान निकालकर दे सकते हैं. किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें.अपॉर्चुनिटी को आते ही कैच करें. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है. कुछ अधिकारियों के साथ उनकी कोऑर्डिनेशन में आप कार्य करके बेहतर परिणाम दे सकते हैं. ऑफिस में आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है. नई भूमिका आपके लिए प्रमोशन के समान अवसर होगा. पब्लिक डीलिंग या क्लाइंट के साथ मीटिंग में आज आपका प्रभाव जबरदस्त होगा. ऑफिशियल पॉलिटिक्स से दूर रहें. लोगों के द्वारा किए गए झूठे वादे और फ्रॉड टाइप योजनाओं से दूर रहें. व्यावसायिक प्रगति आज काफी बेहतर रहेगी. नए ग्राहकों का आपके प्रति रुझान बेहतर होगा. मार्केटिंग आईडियाज और एडवर्टाइजमेंट से व्यवसाय में विस्तार हो सकता है.

Finance / फाइनेंस: फाइनेंशियल एनर्जी आज काफी एक्टिव रहेंगी. आज आपको लाभदायक अपॉर्चुनिटी प्राप्त होंगी. पेंडिंग पेमेंट में मूवमेंट देखने को मिल सकता है. इन्वेस्टमेंट के लिए कई बेहतर योजनाएं आज आपको प्राप्त होंगी. जुआ, सट्टा और ज्यादा रिस्की इन्वेस्टमेंट से आज दूर रहें. अचानक बड़ा धन लाभ और एकदम खर्च या नुकसान दोनों योग सक्रिय रहेंगे. इन्वेस्टमेंट और बिजनेस में झूठ और प्रलोभन देने वाले लोगों से सावधान रहे.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पार्टनर के साथ इमोशनल होने की बजाय प्रैक्टिकल अप्रोच रखें. आज आपको समय निकालकर पार्टनर के साथ बैठना होगा, एक दूसरे को समझना होगा. ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से अथवा किसी मित्र के सहयोग से नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं. कम्युनिकेशन गैप की वजह से रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती हैं. लाइफ पार्टनर आज आपके व्यवसाय या प्रोफेशनल लाइफ में काफी हेल्पफुल रहेगा. कोई फैमिली डिस्प्यूट आपकी थिंकिंग की वजह से सुलझ सकता है. शाम के समय में परिवार के साथ बैठकर बातचीत और आनंद लेने का मौका मिलेगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : महरून 

आज का उपाय : किसी जरूरतमंद, विकलांग, कुष्ठ रोगी व्यक्ति को पेट भर भोजन कराएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com