Pisces Tarot Card Horoscope 6 June 2026 Meen Tarot Card Rashifal: परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा. संपत्ति, करियर और नौकरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. आपकी मेहनत, लगन और कार्यशैली आपको नई उपलब्धियां दिला सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रिश्तों में प्रेम, सम्मान तथा नजदीकियां बढ़ेंगी.
व्यक्तिगत/Personal: घर में नए सदस्य के आने से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. अचानक से परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है. छोटे भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते गहरे और मजबूत होंगे. परिवार में शांति और सुकून का माहौल बनेगा. किसी संपत्ति के खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है.
व्यवसायिक/Professional: नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. पुराने लोगों के संपर्क बनाए रखें. मनचाही कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलने से उत्साहित होंगे. अचानक से पदोन्नति को सूचना मिलने से राहत मिलेगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के नए रास्ते मिलेंगे. कार्य क्षेत्र में किसी नई योजना पर आपके विचार सभी लोगों को प्रभावित करेगा. आपकी लगन और ईमानदारी नए अधिकारी पर प्रभाव डालेगी. दूसरों पर निर्भरता कम करेंगे.
स्वास्थ्य/Health: शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अपनी दिनचर्या को नियमित बनाएं. योगा और व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी. जीवनसाथी से कीमती उपहार की प्राप्ति हो सकती है.
रिश्ते/Relationship: समय अनुकूल है. रिश्ते में नयापन आएगा. प्रिय की भावनाओं का सम्मान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं