Aquarius Tarot Card Horoscope 6 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: आज सावधानी, गोपनीयता और समझदारी के साथ आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा. व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों में अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखें. कार्यक्षेत्र में नई तकनीकों और बेहतर कार्यशैली से प्रगति के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, वहीं परिवार और प्रेम संबंधों में सुखद समय व्यतीत होने की संभावना है.
व्यक्तिगत/Personal: व्यर्थ के वाद-विवाद और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर करें. किसी के साथ अपनी निजी या पारिवारिक बातों को साझा न करें. संभव हैं, कि सामने वाला आपकी बातों की गोपनीयता को भंग कर दे. किसी नजदीकी व्यक्ति से किसी मुद्दे पर चल रहे वाद-विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की पहल कर सकते है. संतान की संगति और बाहरी गतिविधियों को अनदेखा न करें.
व्यवसायिक/Professional: व्यवसायिक मामलों में सावधानी और सतर्कता बनाए रखें. थोड़ी से भी असावधानी और गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है. भविष्य की योजनाओं पर विचार करते समय उन्हें किसी के साथ साझा न करें. बार-बार गलतियां न करें. नई तकनीकों को अपनाकर उनके प्रयोग से कार्यों में सुधार लाया जा सकता है. नौकरी में अपनी कार्यशैली और क्षमता से अच्छी तरक्की मिलने की उम्मीद नजर आ सकती है.
स्वास्थ्य/Health: अस्वस्थता की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन और गुस्सा रह सकता है. दिनचर्या को नियमित करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: अच्छी आर्थिक योजनाओं में निवेश कर सकते है.पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के योग बन सकते है.
रिश्ते/Relationship: परिवार के साथ आमोद-प्रमोद में समय बीतेगा. प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में अपनापन महसूस होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं