Numerology Prediction 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 क तक आज अपने जीवन में कुछ बेहतर और नियम और परंपरा से अलग करने का प्रयास करेंगे. जटिल कार्यों में आज आपके प्रयासों से कामयाबी मिल सकती है. आपकी नेतृत्व क्षमता आज आपको कई अवसर प्रदान कर सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपको अपनी मेहनत और योग्यता की वजह से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपके कार्य की बारीकी से निगरानी की जा सकती है. अपनी बात को सहज और स्पष्ट शब्दों में करें एवं कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें. प्रचार और ऑनलाइन प्रमोशन की वजह से आज व्यापार में दिन लाभदायक रह सकता है. साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन लेते समय डॉक्यूमेंट को भलीभांति चेक कर लें. ऑनलाइन बिजनेस या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
Finance / फाइनेंस: इनकम बढ़ाने के लिए आज आप अच्छे प्रयास करेंगे. पुराने रुके हुए कई पेमेंट आज रिलीज हो सकते हैं. इन्वेस्टमेंट के दौरान जल्दबाजी दिखाने से आज लाभ की जगह नुकसान हो सकता है. अचानक कई खर्च आपके बजट के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं. प्रॉपर्टी या कोई व्हीकल खरीदने का प्लान बन सकता है. अचानक कैश फ्लो अन्य दिनों की तुलना में बेहतर होगा. संपत्ति से संबंधित कोई पुराना डिस्प्यूट खत्म होकर आज लाभ प्राप्त हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी लव लाइफ में एक दूसरे के साथ कम्युनिकेशन प्रॉपर होना आवश्यक है. पार्टनर की भावनाओं को समझें एवं उसके साथ थोड़ा समय व्यतीत करें. संबंधों में अहंकार रखना संबंधों को खराब करने के लिए होगा. अविवाहित लोगों के विवाह से संबंधित प्रोग्रेस देखने को मिलेगी. आज आपकी लाइफ पार्टनर का आपको विशेष सपोर्ट मिल सकता है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें एवं आज जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें. संबंधों को मजबूत करने के लिए आज का दिन काफी बेहतर है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : सुनहरा
आज का उपाय : आज घर से निकलते समय मुंह में गुड़ का एक छोटा टुकड़ा रखकर बाहर निकलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं