Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपके ज्ञान और मानसिक संतुलन में काफी मजबूती होगी. आपके अंदर लोगों की फीलिंग्स को समझने की शक्ति होगी. आज आप काफी सेंसिटिव रह सकते हैं, साथ ही ओवर थिंकिंग और मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं से आपको बचना होगा.आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ मिलजुल कर कार्य करने से आपको कामयाबी मिल सकती है. आपके सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के बीच आपकी सलाह काफी महत्वपूर्ण रहेगी. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को आज करियर में प्रोग्रेस मिल सकती है. साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने से आज तरक्की हो सकती है. कोई भी डॉक्यूमेंट शेयर करने से पहले एक.बार उसे बेहतर तरीके से जांच ले. आज का दिन व्यवसाय में ग्राहकों के साथ रिलेशन डेवलप करने का है. साझेदारी के व्यवसाय में आज लाभ का योग बन रहा है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रहेगा. आपके खर्चों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है. किसी भी व्यक्ति को धन उधार ना दें अन्यथा आपका धन डूब सकता है. आज आपको अपना सारा फोकस सेविंग्स के ऊपर लगाना चाहिए. कोई भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले आज फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लेना बेहतर होगा .
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी लव लाइफ में एक दूसरे के साथ क्लोज़नेस और इमोशन बढ़ सकते हैं. पार्टनर के साथ दिल की बात आज शेयर करने से आपका मन हल्का हो सकता है. रिश्ते सामान्य हो सकते हैं . पहले से चले जा रहे मतभेद आज बातचीत के बाद ठीक हो सकते हैं. जीवन साथी आज आपके साथ समय व्यतीत करना चाहता है. पारिवारिक चली आ रही कोई समस्या आज खत्म हो सकती है. आज शाम के समय परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं. कहीं बाहर आउटिंग या कहीं मॉल आदि घूमने के लिए जा सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज किसी गरीब व्यक्ति को चावल और गरीब बच्चों को दूध का वितरण करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं