विज्ञापन

धुरंधर की दीवानी हुई पाकिस्तानी महिला पुलिस...तिलक लगाकर सीक्रेट स्पाय वाली ट्रेंड रील

F9LA Song Viral Video: फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'F9LA' भारत के बाद अब पाकिस्तान में भी ट्रेंड कर रहा है. लाहौर की एक महिला पुलिस अधिकारी का इस गाने पर बना वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया है.

धुरंधर की दीवानी हुई पाकिस्तानी महिला पुलिस...तिलक लगाकर सीक्रेट स्पाय वाली ट्रेंड रील
कंधे पर शॉल, चेहरे पर स्वैग… F9LA पर झूमती पाकिस्तानी महिला पुलिस ने लूटी महफिल

Pakistani Police Viral Video : भारत में रिलीज होते ही चर्चा में आई फिल्म 'धुरंधर' अब सरहद पार भी सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है. खासतौर पर फिल्म का गाना F9LA Song Viral Video के रूप में पाकिस्तान में ट्रेंड करता दिख रहा है. इसी ट्रेंड के बीच लाहौर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

ये भी पढ़ें:-IIT बॉम्बे में FA9LA की बीट जमकर नाचा ह्यूमनॉइड रोबोट, रहमान डकैत को कर दिया फेल, लोग बोले- ये ही फ्यूचर है

Latest and Breaking News on NDTV

लाहौर से वायरल हुआ वीडियो (Lahore police officer video)

वायरल क्लिप में एक महिला पुलिस अधिकारी फिल्म धुरंधर के गाने 'F9LA' पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वाइब करती नजर आ रही हैं. काली शॉल को कंधे पर डालकर उनका अंदाज किसी फिल्मी हीरोइन से कम नहीं लग रहा. चेहरे के एक्सप्रेशंस, बॉडी लैंग्वेज और स्वैग ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी इंप्रेस किया है.

ये भी पढ़ें:-यहां हो रही बिना कपड़ों के न्यू ईयर पार्टी की तैयारी...नाच-गाना, ड्रिंक्स और नो क्लोथ्स थीम

अक्षय खन्ना के किरदार से इंस्पायर्ड स्टाइल (F9LA viral video Pakistan)

वीडियो में महिला अधिकारी का लुक और अंदाज फिल्म में अक्षय खन्ना के 'रहमान डकैत' वाले किरदार से प्रेरित बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐसे तीन वीडियो शेयर किए हैं. इन क्लिप्स में उनकी एक्टिंग, कॉन्फिडेंस और कैमरे के सामने सहजता साफ नजर आती है.

पुलिस अधिकारी को लेकर सस्पेंस (cross border viral video)

हालांकि सोशल मीडिया पर यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला वाकई Pakistani Police Officer अधिकारी हैं या नहीं. कुछ यूजर्स का दावा है कि उन्हें पिछले साल पुलिस विभाग से हटाया जा चुका है, जबकि कई लोग इन दावों को बेबुनियाद बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-पत्थर की मूर्ति नहीं...जिंदा मजबूरी, सच्चाई जान छलक पड़े लोगों के आंसू

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिएक्शन (Pakistani woman police officer)

वीडियो के कमेंट सेक्शन में महिला की खूबसूरती, स्टाइल और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ हो रही है. कई यूजर्स ने लिखा कि उनका अंदाज किसी एक्टर से कम नहीं है. कुल मिलाकर, F9LA Song Trend ने भारत के बाद पाकिस्तान में भी डिजिटल माहौल बना दिया है. यह वायरल वीडियो दिखाता है कि आज सिनेमा और सोशल मीडिया की ताकत सरहदों से परे है. 'F9LA' गाने ने साबित कर दिया है कि कंटेंट अगर दमदार हो, तो वह हर देश में चर्चा बन सकता है.

ये भी पढ़ें:-हॉर्न नहीं, पक्षियों की आवाज...कनाडा में मिडिल क्लास की जिंदगी 10 गुना बेहतर? भारतीय प्रवासी के वीडियो पर बहस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Police Viral Video, Lahore Police Officer Video, F9LA Song Viral, Pakistani Woman Police Officer, F9LA Viral Video Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com