Israel Attacks Iran Live Updates: इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है. ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई. इजरायल के रक्षा मंत्री ने इसकी पुष्टि दी है. दोनों देशों के बीच कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इसके साथ ही इजरायल में भी साइरन बजाकर जनता को संभावित मिसाइल हमलों के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. इजरायली नागरिकों को शेल्टरों के पास रहने को कहा गया है. इस हमले में अमेरिका भी साथ था.
ईरान पर इजरायल के अटैक की 5 बड़ी बातें
- इजरायल ने ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर हमला किया.
- इजरायल ने अगले कुछ दिनों तक ईरान पर हमला करता रहेगा.
- हमले के बीच इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
- ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.
- इजरायल ने ईरानी सरकार की जगहों और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया.
शुरू हो गई जंग, इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में कई जगह धमाके, अटैक में US भी शामिल
इजरायल के ईरान पर हमले से जुड़े बड़े अपडेट यहां देखिए
Israel Iran Attack LIVE: कई ईरानी न्यूज वेबसाइट हैक, साइबर हमले की खबरें
हमले के बीच ईरान में साइबर अटैक की भी खबर है. ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, कई ईरानी न्यूज वेबसाइट हैक हो गईं. जिन पर असर पड़ा उनमें IRNA, ISNA, तबनाक और असर-ए-ईरान शामिल हैं. इसके साथ मीडिया प्लेटफॉर्म्स को टारगेट करके बड़े साइबर अटैक की खबरें आ रही हैं.
Israel Iran Attack LIVE: ईरान भी कर रहा मिसाइल लॉन्च की तैयारी: IDF
IDF का कहना है कि उसने ईरान इजरायल में मिसाइल अटैक करने की तैयारी कर रहा है. आने वाले कुछ मिनटों में सायरन बजने की उम्मीद है.जिन इज़राइलियों को अलर्ट मिला है, उन्हें सेफ रूम और सुरक्षित जगहों में जाने के लिए कहा गया है.
Israel Iran Attack LIVE: एयर इंडिया ने तेल अवीव से दिल्ली की फ्लाइट रद्द की
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव से नई दिल्ली की फ्लाइट रद्द कर दी है. ईरान और इजरायल ने अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है.
Israel Strikes Iran LIVE: हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'कुछ समय पहले अमेरिकी सेना ने ईरान में बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन शुरू किए. हमारा मकसद ईरानी सरकार से आने वाले खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है, जो बहुत ही सख्त, भयानक लोगों का एक खतरनाक ग्रुप है. इसकी खतरनाक गतिविधियां सीधे तौर पर अमेरिका, हमारे सैनिकों, विदेशों में हमारे बेस और दुनिया भर में हमारे साथियों को खतरे में डालती हैं.'
#WATCH | US President Donald Trump says, "A short time ago, the United States military began major combat operations in Iran. Our objective is to defend the American people by eliminating imminent threats from the Iranian regime, a vicious group of very hard, terrible people. Its… pic.twitter.com/EJNaBlYWCm
— ANI (@ANI) February 28, 2026
Israel Iran Attack LIVE इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
ईरान पर इजरायल के अटैक के बीच भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार...
- इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय अलर्ट रहें.
- भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइन और निर्देशों का सख्ती से पालन करें.
- भारतीय नागरिक https://www.oref.org.il/eng पर अपडेट देख सकते हैं.
- सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए.
- अगली सूचना तक इजराइल के अंदर सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचें.
- नागरिकों को लोकल न्यूज़, ऑफिशियल अनाउंसमेंट और इमरजेंसी अलर्ट पर नजर रखने के लिए कहा गया है.
- किसी भी इमरजेंसी में, भारतीय नागरिक 24x7 हेल्पलाइन के जरिए तेल अवीव में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं-
- टेलीफोन: +972-54-7520711;
- ई-मेल: cons1.telaviv@mea.gov.in

Israel Iran Attack LIVE: ईरान में अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया
इजरायल और अमेरिका के हमले के बीच ईरान में हाई अलर्ट जारी है. ईरान ने अपने अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है. तस्नीम न्यूज ने ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी.
Israel Iran Attack LIVE: भारत ने जॉर्डन में रह भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी
जॉर्डन के हशमाइट किंगडम में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'इलाके के मौजूदा हालात को देखते हुए, जॉर्डन में सभी भारतीय नागरिकों और टूरिस्ट को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और लोकल अधिकारियों की सलाह का ध्यान से पालन करें. जॉर्डन में सभी भारतीय
टूरिस्ट को यह भी सलाह दी जाती है कि कमर्शियल फ्लाइट्स का ऑपरेशन रुक जाए, उससे पहले वे तुरंत देश छोड़ दें. किसी भी इमरजेंसी में, कोई भी दूतावास से 00962-770 422 276 पर संपर्क कर सकता है.'
Israel Iran Attack LIVE: ईरान पर अटैक के बाद ट्रंप का पहला बयान
ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा है कि हमारा मकसद अमेरिकियों की रक्षा करना है. ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता.
Israel Iran Attack LIVE: कई महीनों से इजरायल-US ने मिलकर की प्लानिंग
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन की प्लानिंग महीनों से मिलकर की जा रही थी. इजराइल इस ऑपरेशन में पूरी ताकत लगा रहा है और US भी इसी सोच के साथ है. जॉइंट अटैक का शुरुआती फेज़ चार दिनों तक चलने वाला है.
Israel Iran LIVE News: ईरान पर इजरायल के साथ अमेरिका ने भी किया हमला
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान पर इजरायल अटैक में अमेरिका ने भी मदद की. अमेरिका ने इस स्ट्राइक में हिस्सा लिया और हमले किए
Israel Iran Attack LIVE: ईरान के मिलिट्री और सरकारी ठिकानों को बनाया निशाना
टाइम्स ऑफ इजरायल ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इजराइल अगले कई दिनों तक हमले की तैयारी कर रहा है. अधिकारी के मुताबिक, आज सुबह US के साथ मिलकर किए गए हमलों में ईरानी सरकार की जगहों और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया.
Israel Iran Attack LIVE: इजरायली हमले के बीच ईरान में मोबाइल नेटवर्क खराब, इंटरनेट पर भी संकट
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान के कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क खराब हो गया है. लोग फोन कॉल नहीं कर पा रहे हैं. जल्द ही शहर में इंटरनेट भी खराब हो सकता है.
Israel Iran Attack LIVE: सेंट्रल तेहरान में मिसाइल अटैक
शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कई मिसाइलें यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और राजधानी के सेंटर में रिपब्लिक (जोम्हौरी) इलाके के आस-पास के इलाकों में गिरी हैं
Israel Iran Attack LIVE: ईरान के इन शहरों पर धमाकों की खबर
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के उत्तर और पूर्व के साथ-साथ इस्फहान, करज और करमानशाह में भी धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं.
Israel Iran Attack LIVE: IDF ने कहा हम ईरानी हमलों के लिए हैं तैयार
इजरायल टाइम्स ने IDF होमफ्रंट कमांड के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान पर हमले के बाद इजराइल ईरान के संभावित हमलों के लिए तैयार है. उनका कहना है कि होमफ्रंट कमांड ने अपने लोगों को सही वक्त पर अलर्ट करने देने की तैयारी कर ली है.अभी के लिए इजराइलियों को सेफ रूम के पास रहने के लिए कहा गया है.
Israel Strikes Iran LIVE: हमले के बीच इजरायल ने अपने देशवासियों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
IDF ने बताया कि हालात का अंदाजा लगाने के बाद, यह तय किया गया कि आज सुबह 08:00 बजे से होम फ्रंट कमांड गाइडलाइंस में तुरंत बदलाव किए जाएंगे. इन बदलावों के तहत, देश के सभी इलाकों को फुल एक्टिविटी से एसेंशियल एक्टिविटी में बदलने का फैसला किया गया. इन गाइडलाइंस में जरूरी सेक्टर को छोड़कर, पढ़ाई-लिखाई, जमावड़े और काम की जगहों पर रोक लगाई गई है.आम लोगों को ऑफिशियल होम फ्रंट कमांड चैनल पर पब्लिश गाइडलाइंस को मानना होगा. पूरी गाइडलाइंस नेशनल इमरजेंसी पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट की जाएंगी.
Israel Iran Attack LIVE: हमले के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा
ईरान पर इजरायल के अटैक के बीच बड़ी खबर सामने आई है. एक ईरानी अधिकारी के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है.
Israel Strikes Iran LIVE: इजरायल और ईरान ने अपने एयरस्पेस बंद किए
ईरान पर इजरायल के हमले के बाद दोनों देशों ने अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है. इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
Israel Iran LIVE News: कई देशों ने ईरान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया
- इटली ने भी अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने का आग्रह किया और पूरे मिडिल ईस्ट में बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी.
- जर्मनी ने पूरे इजरायल की यात्रा को रोकने के लिए अपनी ट्रैवल गाइडेंस को अपडेट किया और पहले की सलाह को बढ़ाया जो देश के कुछ हिस्सों पर ही लागू .
- पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से ईरान, इजरायल और लेबनान तुरंत छोड़ने को कहा है और चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में सुरक्षा की स्थिति ठीक नहीं है.
- डच विदेश मंत्रालय ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का हवाला देते हुए इजरायल और गाजा, लेबनान और मिस्र के बीच सीमा वाले इलाकों के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है.
Israel Iran Attack LIVE: ब्रिटेन ने ईरान से अपने दूतावास के स्टाफ को वापस बुलाया
कुछ यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों से ईरान और मिडिल ईस्ट के कई दूसरे इलाकों में बढ़ते तनाव के कारण वहां से चले जाने या वहां की यात्रा से बचने की अपील की है. ब्रिटिश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरान से अपने स्टाफ को कुछ समय के लिए वापस बुला लिया है और उसका दूतावास रिमोटली काम करता रहेगा और देश की किसी भी यात्रा के खिलाफ सलाह दी है.
Israel Iran LIVE News: इजरायली सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
इजरायल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है. उन्होंने कहा, 'इजराइल ने ईरान के खिलाफ पहले हमला किया ताकि इज़राइल को खतरा न हो.' इस बीच, पूरे इजराइल में सायरन बज रहे हैं और IDF होम फ्रंट कमांड आम लोगों को बम शेल्टर के पास रहने की चेतावनी दे रहा है. मैसेज में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से आम लोग को सुरक्षित शेल्टर के पास रहें।
Israel Strikes Iran LIVE: ईरान पर इजरायल के अटैक का वीडियो आया सामने
ईरान पर इजरायल ने तेज हमले किए हैं. ईरान की राजधानी समेत कई जगहों से बमबारी की खबर सामने आ रही है.
مشاهد من #الغارات_الإسرائيلية التي إستهدفت عدة مناطق في #الجنوب pic.twitter.com/lQiOPR73vP
— Lebanon Debate (@lebanondebate) February 28, 2026
Israel Iran Attack LIVE: इजरायली सेना ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा
इजराइली सेना ने ट्वीट करते हुए इस हमले की पुष्टि की है. सेना ने लिखा, 'पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए और सेलुलर डिवाइस को सुरक्षित जगहों के पास रहने का अलर्ट दिया गया. यह लोगों को इजराइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है. सेना ने लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने को कहा.'