Bengaluru Auto Driver Viral Post: बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर अक्सर अपनी क्रिएटिविटी के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं. चाहे वो दिलचस्प मीम्स हों या सवारी को आकर्षित करने के लिए लगाए गए अनोखे मैसेज. इनके ऑटो पर लगे पोस्टर इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं. इस बार एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी पत्नी के मायके जाने पर जो मजेदार पोस्टर लगाया, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया.
पोस्टर में लिखा- मेरी पत्नी मायके गई है और.. (Auto Driver Ne Lagaya Majedaar Poster)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट के पीछे एक पोस्टर लगाया है. इस पोस्टर पर अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में लिखा है, "मेरी पत्नी मायके गई है और मैं बेहद खुश हूं." यह लाइन पढ़ते ही यात्रियों की हंसी छूट रही है और वे इस पोस्टर की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. यह मजेदार घटना बेंगलुरु के एक व्यस्त इलाके में देखी गई, जहां कई लोगों ने इस अनोखे पोस्टर को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
यहां देखें पोस्ट
सोशल मीडिया पर ऑटो ड्राइवर की क्रिएटिविटी की तारीफ (Auto Driver Funny Post)
यह पोस्ट वायरल होते ही नेटिज़न्स इसे लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोग इसे "मैरिड मैन के दर्द की झलक" बता रहे हैं, तो कुछ इसे "बेंगलुरु ऑटो वालों का नया अंदाज" कहकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "भाई, अब मायके से लौटने के बाद पत्नी का रिएक्शन भी बताना." दूसरे यूजर ने कहा, "बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर वाकई एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ हैं." तीसरे यूजर ने लिखा, "जल्द ही एक नया पोस्टर लगेगा. 'मेरी पत्नी वापस आ गई है और अब मैं शांत हूं."
ऑटो ड्राइवर की क्रिएटिविटी हमेशा रहती है ट्रेंड में (Viral Auto Poster)
यह पहली बार नहीं है जब किसी ऑटो ड्राइवर ने इस तरह का दिलचस्प पोस्टर लगाया हो. बेंगलुरु के ऑटो चालक अक्सर अपनी रचनात्मक सोच के लिए चर्चा में रहते हैं. इससे पहले भी कई ऑटो ड्राइवर अपने व्हीकल पर मीम्स, मोटिवेशनल कोट्स, और फनी स्लोगन लिखकर इंटरनेट पर छाए रहे हैं. बेंगलुरु का यह ऑटो ड्राइवर अपनी यूनिक क्रिएटिविटी से लोगों के चेहरे पर हंसी लाने में कामयाब रहा. बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर ट्रैफिक की टेंशन के बीच भी अपनी मजेदार सोच से लोगों को हंसाने का हुनर रखते हैं.
ये भी पढ़ें:- सूर्य को अकेले निगल सकता है ये ब्लैक होल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं