विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है और क्‍या खाने से दूर होगी ये कमी

अगर आपको आसपास के लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस होती है, तो इसकी वजह सिर्फ मौसम नहीं हो सकती. कुछ मामलों में शरीर में जरूरी विटामिन या पोषक तत्वों की कमी भी बार-बार ठंड लगने का कारण बन सकती है.

किस विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है और क्‍या खाने से दूर होगी ये कमी
Does vitamin deficiency make you feel cold : किस विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है?

तापमान में गिरावट होने से ठंड लगना काफी कॉमन है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें मौसम समान्य होने से भी ठंड लगती रहती है. ऐसे लोगों के हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं और दूसरों के मुकाबले उन्हें काफी ज्यादा सर्दी महसूस होने लगती है. डॉक्टर का कहना है कि इसके पीछे सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है. मुख्य रूप से शरीर में विटामिन बी12, विटामिन बी9 की कमी और आयरन की कमी से भी ठंड अधिक लग सकती है. ऐसे में इन विटामिन की कमी को दूर करना बहुत ही जरूरी हो जाता है. यहां जानते हैं शरीर में किस विटामिन की कमी से ठंड लगती है और क्या खाने से इसकी कमी को दूर किया जा सकता है?

किस विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है?

विटामिन बी12 की कमी: शरीर में विटामिन बी12 की कमी से काफी ज्यादा ठंड लग सकती है.  शरीर में विटामिन बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण प्रभावित होता है, जिससे एनीमिया की समस्या हो सकती है. जब शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती तो व्यक्ति को कमजोरी, थकान और सामान्य से ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है. इसके अलावा B12 की कमी होने पर चक्कर आना, सांस फूलना, याददाश्त कमजोर होना और हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसी समस्याएं भी दिखाई दे सकती हैं.

विटामिन बी8 की कमी से भी लगती है ठंड : फोलेट यानी विटामिन B9 की कमी भी एनीमिया का कारण बन सकती है. इस स्थिति में शरीर में पर्याप्त हेल्दी रेड ब्लड सेल्स नहीं बन जाता है, जिससे व्यक्ति को बार-बार ठंड लग सकती है. वहीं, आयरन की कमी एनीमिया का सबसे आम कारण मानी जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI-Generated Image

कौन लोग ज्यादा रिस्क में हैं?

  • महिलाएं
  • बुजुर्ग
  • कम वजन वाले लोग
  • खराब डाइट लेने वाले लोग

क्या चीजें खाकर इन विटामिन की कमी को कर सकते हैं दूर?

विटामिन बी12 की कमी कैसे करें दूर: शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो अपने खाने में दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली और चिकन जैसी चीजें शामिल की जा सकती हैं. ये विटामिन B12 के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. 

विटामिन बी9 की कमी कैसे करें दूर: फोलेट यानि विटामिन बी9 की कमी को दूर करने के लिए पालक, मेथी, सरसों का साग, दालें, राजमा, चना और मौसमी फल का सेवन कर सकते हैं. 

इसके अलावा आयरन के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, गुड़, किशमिश, अनार, सोयाबीन और दालों का सेवन बढ़ाया जा सकता है. आयरन के बेहतर अवशोषण के लिए साथ में विटामिन C वाले फल जैसे आंवला, संतरा और नींबू भी लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें - ठंड में कौन सी रोटी खानी चाहिए?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12, Vitamin B9, Vitamin B 12 Food Sources, Health, Feeling Cold All The Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com