गेहूं के आटा लगभग हर भारतीय किचन की सबसे जरूरी चीज होती है. इससे रोटी, पराठे से लेकर कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं. ऐसे में लगभग हर रोज गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए कई बार लोग एक साथ ज्यादा आटा खरीद लेते हैं या फिर गेहूं पिसवा लेते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गेहूं का आटा कितने दिनों या महीनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है? क्या कोई ऐसा तरीका है, जिससे गेहूं के आटे के ज्यादा से ज्यादा टाइम तक सुरक्षित रखा जा सकता है? यहां हम आपको विस्तार से इस बारे में बताएंगे-
गेहूं का आटा कितने दिन तक खराब नहीं होता है?
आटे की शेल्फ लाइफ: गेहूं का आटा आमतौर पर कमरे के तापमान पर करीब 2 से 3 महीने तक सुरक्षित रह सकता है. वहीं, अगर आप इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करते हैं या फिर फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, तो इसकी शेल्फ लाइफ 6 से 8 महीने तक बढ़ सकती है. वहीं, फ्रीजर में रखने पर ये एक साल से भी ज्यादा सुरक्षित रह सकता है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
हालांकि, आटे की गुणवत्ता इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसे किस तरह पैक और स्टोर किया गया है. नमी, गर्मी और हवा के संपर्क में आने से आटा जल्दी खराब होने लगता है.
आटा खराब होने की पहचान कैसे करें?
आटा खराब होने की पहचान आप कुछ आसान से तरीके से कर सकते हैं, जैसे-
- खट्टी या बासी गंध आना
- रंग में बदलाव दिखना
- कीड़े या छोटे-छोटे लार्वा दिखाई देना
- आटे में नमी या गांठें बन जाना
- स्वाद में कड़वापन महसूस होना, वगैरह.
अगर आप इस तरह के आटे का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है.
आटे को किस तरह से स्टोर करके रखें?
- आटे को हमेशा अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट डिब्बे में रखें. इससे हवा और नमी अंदर नहीं जा पाएगी.
- आटे का डिब्बा ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आती हो. गर्मी और नमी आटे को जल्दी खराब कर सकती है.
- अगर परिवार छोटा है, तो 1-2 महीने की जरूरत के हिसाब से ही आटा खरीदें. इससे खराब होने का खतरा कम रहेगा.
- नया आटा लाने पर उसे पुराने आटे में तुरंत न मिलाएं. पहले पुराना स्टॉक खत्म करें, फिर नया इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें - आटा गूंथते समय गेहूं के Atte में मिलाएं ये 2 चीजें, रोटियां बनेंगी सुपर हेल्दी टेस्टी और सॉफ्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं